34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे। ये समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है। लगभग 100 से 150 मेहमान इस समारोह में शिरकत करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह में बतौर गेस्ट शामिल होंगे।
इसके अलावा परिणीति की क्लोज फ्रेंड सानिया मिर्जा , करण जौहर और परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचेगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी।

सिखों के पारंपरिक प्रार्थना से होगी शुरुआत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सगाई समारोह दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास कपूरथला हाउस में रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सिखों के पवित्र सुखमनी साहिब के पाठ से शुरू होगी। इसके बाद अरदास (प्रार्थना) होगी।
शाम 6 बजे सगाई की रस्मों को पूरा किया जाएगा। पार्टी पूरी तरह बॉलीवुड थीम पर रखी गई है। राघव जहां डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी।

इंगेजमेंट में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
अपनी छोटी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उनके साथ निक जोनस नजर नहीं आए। कल पिंकविला से बात करते हुए उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि परिणीति अब इंगेज होने जा रही हैं।

प्रियंका आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं।
डिनर का अरेंजमेंट परिणीति के भाइयों ने किया
शादी में मेहमानों के लिए डिनर की भी व्यवस्था की गई है। फूड मेन्यू का अरेंजमेंट परिणीति के भाई सहज और शिवांग ने किया है। खाने की थाली में कबाब और विगन डिसेज देखने को मिल सकती है। चूंकि कार्यक्रम में बड़े-बड़े पॉलिटिशियन भी शिरकत कर रहे हैं, इसलिए खाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
परिणीति और राघव का घर लाइट्स से जगमगाया
शादी से पहले परिणीति और राघव के घर को लाइट्स से सजा दिया गया है। परिणीति के मुंबई स्थित घर को कल रात जगमगाते देखा गया।

परिणीति का घर।
वहीं राघव का दिल्ली स्थिति सरकारी आवास को भी दियों और फूलों से सजाया गया है। जाहिर है कि दोनों के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी काफी बड़ा दिन है।

राघव का दिल्ली स्थित सरकारी आवास।
दोनों ने लंदन से की है पढ़ाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव तब से एक दूसरे को जानते हैं, जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।
दोनों को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

राघव और परिणीति दोनों की पढ़ाई इंग्लैंड में हुई है। एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दोनों मिले और वहीं से इनमें नजदीकियां बढ़ीं।
फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी परिणीति
परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों पर नजर डालें वो जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इशकजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


सांसद होने के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था, जिसकी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। विपक्षी नेताओं का कहना है कि राघव पंजाब के वर्किंग सीएम हैं, जबकि भगवंत मान सिर्फ एक शो-पीस सीएम हैं।

राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। पेशे से वो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। उनकी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से काफी नजदीकियां हैं।