2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गौहर खान के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली पर निशाना साधा है। आयशा ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा है कि फास्ट रखने के कुछ साइंटिफिक फायदे हैं। आयशा ने कहा कि हमें उन्हें इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए क्योंकि फास्ट को लेकर उनका नॉलेज बहुत कम है।
दरअसल कुछ दिन पहले इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर ने रमजान के दौरान फास्ट रखने की परंपरा को बकवास बता दिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने इसकी कड़े शब्दों में आलोचना की थी।
हमें उन्हें रिडिंग मटेरियल और वीडियोज भेजनी चाहिए
आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘फास्ट रखने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ सही रहता है। दुनिया भर के कई वैज्ञानिक और डॉक्टर्स फास्ट रखने के फायदे गिना रहे हैं। फास्ट रखने से बॉडी कुछ देर के लिए भूखी रहती है जिससे सेल्स रिजेनरेट होती हैं, इससे उम्र बढ़ने का फर्क बॉडी पर नहीं दिखता है। इसके अलावा बीमारियों से बचाव करता है।’
आयशा ने आगे लिखा, ‘उन्हें ट्रोल करने से बेहतर है हम उन्हें इससे जुड़े कुछ अर्टिकल्स या वीडियोज भेजनी चाहिए। उसे देख और सुन कर उनका फास्ट रखने को लेकर नॉलेज बढ़ेगा।’

आयशा एक फेमस एक्ट्रेस और YouTuber हैं। वो पाकिस्तान में सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस हैं।
आयशा पर लगे थे सानिया मिर्जा का घर उजाड़ने का आरोप
आयशा उमर वहीं हैं जो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ बोल्ड फोटोशूट कराकर चर्चा में आई थीं। उन पर आरोप लगे थे कि उन्हीं की वजह से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच दूरियां पैदा हुई। हालांकि आयशा ने हमेशा यही कहा कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया में ये बात चली थी कि शोएब ने सानिया के साथ धोखा किया है।

ये तस्वीर अक्टूबर 2022 की है। ओके पाकिस्तान नाम की मैगजीन के लिए शोएब-आयशा ने बोल्ड फोटोशूट करवाया था।
फास्ट रखने से बॉडी को नहीं मिलते न्यूट्रिशन- जस्टिन
दरअसल जस्टिन बीबर और हैली बीबर हाल ही में हिजाब मॉर्डन नाम से एक इंस्टाग्राम पेज पर रोजे को लेकर बात कर रहे थे। जस्टिन ने उस दौरान कहा, ‘मैंने कभी फास्ट नहीं रखा है। मुझे लगता है कि हमारी बॉडी को सही से काम करने के लिए न्यूट्रिशन की जरूरत होती है।’
हैली ने उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा, ‘अगर आपको सच में फास्ट रखना है तो फोन और टीवी को कुछ देर के लिए बंद कर दीजिए। या कुछ देर के लिए शुगर या मिठाई से दूर हो जाइए।’

बुरी तरह भड़की थीं गौहर खान, जस्टिन-हैली को बेवकूफ कहा
गौहर खान को जस्टिन और हैली की ये बात अच्छी नहीं लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ये बात साबित करती है कि ये लोग कितने बेवकूफ हैं। फास्ट रखने के पीछे साइंस क्या कहती है इन्हें नहीं पता है। जस्टिन और हैली, आप दोनों थोड़ा समझदार बनिए। ओपिनियन रखना अलग बात है लेकिन इतनी तो जानकारी होनी चाहिए कि किस चीज को कैसे सामने रखना है।’
