HomeEntertainmentपति करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, लिखा- मैंने...

पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, लिखा- मैंने सोलमेट से की शादी | Throwback video shared with husband Karan Singh Grover, wrote – I married soulmate


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, लिखा- मैंने सोलमेट से की शादी | Throwback video shared with husband Karan Singh Grover, wrote – I married soulmate

बिपाशा बसु ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह के मौके पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर को विश करते हुए नोट लिखा है। उन्होंने ये एनिवर्सरी नोट सोशल मीडिया पर थ्रोबैक वीडियो के साथ शेयर किया है।

सोलमेट से शादी करके खुश हूं – बिपाशा
29 अप्रैल को एनिवर्सरी के मौके पर बिपाशा ने थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सात साल पहले आज के दिन हम ऑफिशियल तौर पर पति-पत्नी बन गए थे। सात साल पहले इस दिन मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज सच हुई। मैंने अपने सोलमेट से शादी की। लव यू फॉरएवर एंड एवर! वीडियो में बिपाशा मुस्कुराते हुए अपने पति को गले लगा रही हैं।

फैंस ने दी एनिवर्सरी की बधाई
बिपाशा के इस वीडियो पर उनके फैंस और दोस्तों इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह ने वीडियो पर हैप्पी एनिवर्सरी लिखकर कपल को विश किया। वहीं, एक यूजर ने लिखा- आप एक साथ कितने क्यूट लगते हैं। बिपाशा के पति करण सिंह ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लव यू टू बेबीगर्ल!

2015 में पहली बार मिले थे बिपाशा-करण
बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया था। करीब एक साल तक डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। पिछले साल 12 नवंबर को इनकी बेटी देवी का जन्म हुआ।

जल्द ही करण सिंह ग्रोवर सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read