17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पत्नी विराट कोहली के साथ एक बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में पहुंची थी। जहां वह फैंस के बीच बुरी तरह फंस गईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में अनुष्का विराट दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, उनके आसपास भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अनुष्का पहले रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, उसके बाद विराट। दोनों को वहां से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कैजुअल लुक में दिखे अनुष्का- विराट
वीडियो में कपल कैजुअल लुक में दिखाई दे रहा है। अनुष्का व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखे हैं। वहीं, विराट भी ब्लू कैजुअल टीशर्ट में दिखाई दिए। वीडियो में दोनों के साथ उनके बॉडी गार्ड्स भी उन्हें सुरक्षित निकलने में मदद कर रहे।
इस वीडियो में फैंस विराट का नाम और ‘आरसीबी’ चिल्ला रहे हैं। जो उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम है।
फैंस ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, यकीन नहीं हो रहा की इतनी भीड़ जमा हो गई। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कितने फालतू लोग हैं भाई’।