Entertainmentलॉस एंजिलिस में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग कल,...

लॉस एंजिलिस में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग कल, 1647 सीटों का थिएटर हाउसफुल | RRR Screening Los Angeles; SS Rajamouli Movie Screening Ahead of Oscar Awards 2023

-


5 घंटे पहले

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 से कुछ दिन पहले RRR को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रि-रिलीज करने की तैयारी है। यहां के एक थिएटर में चंद घंटों में फिल्म के 1600 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। पूरा थिएटर हाउसफुल हो चुका है।

फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि 2 मार्च को लॉस एंजिलिस दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा। जानकारी के मुताबिक, इस स्क्रीनिंग में फिल्म के लीड एक्टर रामचरण और डायरेक्टर एस.एस राजामौली भी शिरकत करेंगे।

1647 सीटों वाला शो हाउसफुल हुआ
फिल्म आरआरआर के सोशल मीडिया हैंडल ने ट्वीट कर लिखा, ‘कल लॉस एंजिलिस दुनिया की सबसे स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा। 1647 सीटों वाला शो पहले ही हाउसफुल हो चुका है। एस.एस राजामौली, एम कीरावाणी और रामचरण आपके सवालों का जवाब देंगे।’

1677677309

नाटू-नाटू पर थिरकेगी पूरी दुनिया
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की सेरेमनी में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का स्टेज परफॉर्मेंस होगा। इसको सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव लाइव परफॉर्म करेंगे। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि एक भारतीय गाना ऑस्कर जैसे प्लेटफॉर्म पर बजेगा तो पूरी दुनिया इसके धुन पर नाचेगी।

बता दें कि नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में नाटू-नाटू की टक्कर रिहाना, लेडी गागा, मिट्स्की, डेविड ब्रेन और डायने वारेन से होगा। रिहाना भी अपने गाने (लिफ्ट मी अप) पर परफॉर्म करेंगी।

oscar 1677677437

13 मार्च को दिए जाएंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स
ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी 13 मार्च को भारतीय समयानुसार 5:30 से शुरू होगी। इस बार का ऑस्कर इसलिए भी खास है क्योंकि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सॉन्ग अवॉर्ड जीत पाती हैं या नहीं।

कुछ समय पहले नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।

main qimg 511b9f729ea611cc363ccf3c5e3174d8 lq 1677677474

हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड भी जीता
24 फरवरी की रात हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें RRR ने कुल 4 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। राम चरण और जूनियर NTR की इस फिल्म ने बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट कैटेगरी में ट्रॉफीज अपने नाम की है।

comp 1 4516773097301677400409 1677677512

फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का कारोबार किया
आरआरआर ने 1200 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लिया था। अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में फिल्म की कमाई जारी है। जापान और अमेरिका के कई शहरों में फिर से रिलीज किया गया। अमेरिका में फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई करते हुए 110.7 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

यूएई में भी फिल्म ने 40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस पैन इंडिया फिल्म में राम चरण,जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और श्रेया सरन मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में अजय देवगन ने भी कैमियो किया था। ये फिल्म 25 मार्च 2022 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

download 34 1677679237

ये खबरें भी पढ़ें..
नाटू-नाटू पर कोरिया के राजदूत का डांस VIDEO:एंबेसी स्टाफ के साथ दिखाए डांस मूव्स; PM मोदी बोले- शानदार

katu katu1677399146 1677678239

भारत में कोरियन एंबेसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोरियाई राजदूत चांग जे बोक एंबेसी के अन्य स्टाफ के साथ RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू पर डांस कर रहे हैं। 53 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एंबेसी ने शनिवार रात इस वीडियो को ट्वीट किया था। रविवार सुबह PM नरेंद्र मोदी ने इसे रिट्वीट करके वीडियो की तारीफ की। PM मोदी ने लिखा- ऊर्जा से भरपूर पूरी टीम का अद्भुत प्रयास। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

31 मिनट पहलेकॉपी लिंकरश्मिका मंदाना का 5 अप्रैल को बर्थडे है। हाल ही में उन्हें एक्टर बेलमकोंडा साई...
வியாழன் அன்று வெளிவரத் தயாராக இருக்கும் இப்படத்தின் இறுதிப் பதிப்பைப் பார்க்க நேற்று இரவு பாத்து தல படக்குழு ஒன்று கூடியது. படத்தின்...
Shreya Charan is very interested in acting, dancing and modeling. Shreya is one of those who initially...

Must read