3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हाल ही में आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में शिरकत की थी। अब इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड गूची की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बन गई हैं। ये पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिसे गूची ने चुना है। इससे पहले गूची ने किसी इंडियन एक्ट्रेस को अपने ब्रांड का चेहरा नहीं बनाया है। इसी बीच आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

ग्रे पैंटसूट में दिखा बॉसी लुक
आलिया भट्ट का ये BTS वीडियो गूची ब्रांड के पहले फोटोशूट के दौरान का है, जिसमें वह बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने ग्रे पैंटसूट पहना था, और इसी के साथ उन्होंने एक मैचिंग बैग ले रखा है। वीडियो पर फैंस के साथ- साथ सेलेब्स भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।
आलिया को टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया
आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म, एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। जिसकी बदौलत आलिया 2022 में प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं। एक फैशन डीवा होने के साथ साथ वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और विदेशों में भी खूब पसंद की जाती हैं। अपने परफॉर्मेंस के दम पर वो लगातार लोगों के दिल जीत रही हैं।

आलिया भट्ट को 2 अक्टूबर, 2022 को टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला।
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट को आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन में देखा गया था। अब वह जल्दी ही करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली है।