HomeEntertainmentसेल्फी के लिए नजदीक तक पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड्स ने हटाया |...

सेल्फी के लिए नजदीक तक पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड्स ने हटाया | Misbehavior with Priyanka Chopra at Delhi airport, fan reached close for selfie removed by security guards


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सेल्फी के लिए नजदीक तक पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड्स ने हटाया | Misbehavior with Priyanka Chopra at Delhi airport, fan reached close for selfie removed by security guards

प्रियंका चोपड़ा आज परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई से कुछ घंटे पहले भारत पहुंची हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां, सेल्फी के लिए फैन ने उनके साथ बदतमीजी की।

सेल्फी के लिए फैंस ने किया परेशान
वीडियो में प्रियंका ब्राउन ओवरसाइज्ड कपड़ो में नजर आईं, उन्होंने ब्लैक कैप भी लगा रखी है। प्रियंका एयरपोर्ट के अंदर से अपनी सुरक्षा टीम के साथ बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान कुछ फैंस सेल्फी के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े, तभी ब्लैक टीशर्ट में एक शख्स ने प्रियंका के साथ सेल्फी लेने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को धक्का दिया। इस दौरान प्रियंका थोड़ा परेशान नजर आईं।

प्रियंका ने ली साथ में सेल्फी
एयरपोर्ट पर प्रियंका की टीम के लोगों ने भी उस व्यक्ति को दूर धकेल दिया। इसके बाद वह रुक गईं और उस शख्स के साथ सेल्फी लेने लगीं। इसी बीच साइड से डेनिम की शर्ट पहने एक और शख्स उनके बेहद करीब आ जाता है जिसको देख प्रियंका काफी अनकंफर्टेबल हो जाती हैं। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा मां ने परिणीति को दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिंकविला से बातचीत के दौरान परिणीति को उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा की वह राघव- परिणीति के रिश्ते से बहुत खुश हैं और दोनों को आशीर्वाद और बधाई दी।

परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है।

परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है।

13 मई को धूमधाम से होगी सगाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। ये समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है। सगाई में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के करीब 150 लोगों को न्योता भेजा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह में बतौर गेस्ट शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read