HomeEntertainmentसोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस का शुक्रिया अदा किया | Gauhar...

सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस का शुक्रिया अदा किया | Gauhar khan blessed with baby boy tv actress gauhar khan, gauhar khan baby, gauhar khan child, gauhar khan hushband


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस का शुक्रिया अदा किया | Gauhar khan blessed with baby boy tv actress gauhar khan, gauhar khan baby, gauhar khan child, gauhar khan hushband

गौहर खान मां बन गई हैं। उन्होंने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, विक्रांत मेसी और मृणाल ठाकुर जैसे सेलेब्रिटीज ने गौहर को मां बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने उस वक्त अपने फैंस से बच्चे के लिए दुआ करने की अपील की थी।

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर बच्चे के तरफ से ये पोस्ट शेयर की है।

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर बच्चे के तरफ से ये पोस्ट शेयर की है।

गौहर ने अलग अंदाज में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
गौहर ने एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया था। उसमें लिखा था- हम एक से दो हुए, जब Z और G मिले। जीवन के एडवेंचर यूं ही बरकरार रहेंगे, जब हम 2 से 3 हो जाएंगे। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।

गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से की थी शादी
25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से उस वक्त यह शादी बेहद सुर्खियों में थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी।

जैद ने पहली बार गौहर को एक ग्रोसरी शॉप में देखा था, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज करके मिलने की इच्छा जताई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read