HomeTechnology Newsप्रौद्योगिकीभारत में Mi पे और Mi क्रेडिट ऐप को प्ले स्टोर से...

भारत में Mi पे और Mi क्रेडिट ऐप को प्ले स्टोर से हटाया | Mi Pay and Mi Credit apps removed from Play Store in India

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारत में Mi पे और Mi क्रेडिट ऐप को प्ले स्टोर से हटाया | Mi Pay and Mi Credit apps removed from Play Store in India

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने लॉन्च के चार साल बाद भारत में अपना फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस बंद कर दिया है। शाओमी इंडिया के प्रवक्ता ने शुक्रवार इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘एनुअल स्ट्रैटजिक असेसमेंट एक्टिविटी के हिस्से के रूप में और हमारे कोर बिजनेस सर्विसेज पर फोकस करने के लिए, हमने MI फाइनेंशियल सर्विसेज को बंद कर दिया है।

Mi पे से UPI ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी
कंपनी के Mi पे ऐप से यूजर्स को बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती थी। अब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर थर्ड पार्टी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप की लिस्ट से हटा दिया है। Xiaomi ने यूजर्स को क्विक लोन्स के लिए लेंडिंग फर्म्स के साथ जोड़ने वाले अपने ऐप Mi क्रेडिट और Mi पे दोनों को लोकल प्ले स्टोर और अपने ऐप स्टोर से हटा लिया है।

टैक्स से जुड़े मामले में भी चल रही जांच
शाओमी का चीन के बाहर सबसे मजबूत बाजार भारत में है। कंपनी पर टैक्स से जुड़े मामले में भी जांच चल रही है। अप्रैल में, भारत की फेडरल फाइनेंशियल क्राइम एजेंसी ने Xiaomi की 676 मिलियन डॉलर की संपत्ति को फ्रीज किया था। कंपनी पर आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने रॉयल्टी पेमेंट के रूप में विदेशी संस्थाओं को अवैध रूप से पैसे भेजे। हालांकि चीनी स्मार्टफोन ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया।

चीनी कंपनियों की भारत में मुश्किलें बढ़ी
2020 में बॉर्डर पर क्लेश के बाद से राजनीतिक तनाव के कारण कई चीनी कंपनियों को भारत में बिजनेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार तब से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर 300 से ज्यादा चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है, जिसमें टिकटॉक जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं। सरकार ने भारत में निवेश करने वाली चीनी कंपनियों के लिए नियम भी कड़े किए हैं।

खबरें और भी हैं…
Mr.Mario
Mr.Mario
I am a tech enthusiast, cinema lover, and news follower. and i loved to be stay updated with the latest tech trends and developments. With a passion for cyber security, I continuously seeks new knowledge and enjoys learning new things.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read