HomeLatest FeedsTechnology Newsमई-2023 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे, 5 मिलियन PV के प्रोडक्शन...

मई-2023 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे, 5 मिलियन PV के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार किया | Tata Motors’ Electric Vehicle sales jump 66 percent in May 2023


नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मई-2023 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे, 5 मिलियन PV के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार किया | Tata Motors’ Electric Vehicle sales jump 66 percent in May 2023

टाटा मोटर्स ने मई महीने की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में कंपनी ने बताया है कि मई 2023 में उसके पैसेंजर व्हील्स सेगमेंट में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेल्स में सलाना आधार पर 66% की ग्रोथ आई है। मई महीने में कंपनी ने 5,805 यूनिट्स EV पैसेंजर व्हील्स सेल की हैं। वहीं पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 3,505 यूनिट्स EV पैसेंजर व्हील्स सेल की थीं।

मई 2023 में टाटा मोटर्स की टोटल सेल्स 73,448 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 74,755 यूनिट्स थीं। कंपनी के बयान के मुताबिक, मई महीने में पैसेंजर व्हील्स की टोटल सेल 6% बढ़कर 45,984 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले 43,392 यूनिट्स थी।

हेवी कमर्शियल व्हीकल की सेल्स में 11% की ग्रोथ
कंपनी ने कहा कि इसमें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सेल्स भी शामिल है। बयान के अनुसार, इस साल मई में हेवी कमर्शियल व्हीकल ट्रक्स की सेल्स 11% बढ़कर 8,160 यूनिट्स रही, जो मई 2022 में 7,343 यूनिट्स थी।

इंटरमीडिएट लाइट मीडियम कमर्शियल व्हीकल की सेल्स में गिरावट
मई महीने में इंटरमीडिएट लाइट मीडियम कमर्शियल व्हीकल की सेल्स 38% घटकर 3,450 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,540 यूनिट्स थी। वहीं मई 2022 में 3,682 यूनिट्स की तुलना में पैसेंजर्स कैरियर्स की सेल्स 7% बढ़कर 3,874 यूनिट्स हो गई।

कमर्शियल व्हीकल की डोमेस्टिक सेल्स 12% घटकर 27,570 यूनिट्स रही, जो पिछले साल मई महीने में 31,414 यूनिट्स रही थी। वहीं CV की इंटरनेशनल सेल्स 1% बढ़कर 1,419 यूनिट्स रही। मई 2022 में कमर्शियल व्हीकल की इंटरनेशनल सेल्स 1,404 यूनिट्स रही थी।

5 मिलियन पैसेंजर्स व्हीकल्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार किया
मार्च में कंपनी ने 5 मिलियन पैसेंजर्स व्हीकल्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों बाजारों में 6,516 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे, जो अप्रैल 2022 में बेचे गए 2,333 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से 179% ज्यादा था।

खबरें और भी हैं…
Mr.Mario
Mr.Mario
I am a tech enthusiast, cinema lover, and news follower. and i loved to be stay updated with the latest tech trends and developments. With a passion for cyber security, I continuously seeks new knowledge and enjoys learning new things.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read