Home Health GYM महिलाओं में शुगर के लक्षण (Diabetes Symptoms in Females)

महिलाओं में शुगर के लक्षण (Diabetes Symptoms in Females)

0
महिलाओं में शुगर के लक्षण (Diabetes Symptoms in Females)

[ad_1]

शुगर अब एक आम बिमारी बन गई है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है। शुगर होने पर बहुत सी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्याएं शुगर के लक्षण के रूप में सामने आती है लेकिन कुछ मामलों में महिलाओं को शुगर के अलग प्रकार के लक्षण दिखाई देते है।

महिलाओं में शुगर के लक्षण – Diabetes Symptoms in Females in Hindi

महिलाओं को शुगर होने पर कुछ लक्षण नजर आते है। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ता है जानते है इन लक्षणों के बारे में।

1) वजाइना में खुजली

वजाइना में खुजली होना भी इसका लक्षण है। जिसकी  वजह से वजाइना में खुजली और जलन भी होने लगती है।

2) मुंह के अंदर सफ़ेद घाव

कुछ महिलाओं को मुंह में सफ़ेद घाव बन जाते है जिससे उन्हें बहुत तकलीफ उठानी पड़ती है ऐसे में डॉक्टर को बताने में देरी ना करे।

3) बार बार पेशाब करना  

मधुमेह होने पर शरीर में यूरिन का स्तर अधिक हो जाता है जिसमें महिलाओं को बार बार पेशाब आती है। पेशाब आने पर रोके नहीं यह हानिकारक हो सकता है।

4) आँखें कमजोर होना  

इसमें आँखें भी कमजोर हो जाती है। आँखों में धुँधलापन, आँखों के आगे अँधेरा छा जाना, दूर का कम दिखाई देना जैसी समस्या होने लगती है

5) वजन कम होना –

महिलाओं का वजन तेजी से कम होने लगता है। वजन कम होने पर अचानक ही वजन बढ़ भी जाता है। आप समय पर चेकअप करवाते रहे। अगर वजन कम होने की समस्या बनी हुई है तो चिकित्सक से परामर्श ले।

6) तेज भूख लगना

ज्यादा खाना, तेज भूख लगने लगती है। भोजन करने के बाद भी भूख का अहसास होता है और व्यक्ति ज्यादा खाना खाने लग जाता है। भूख पर नियंत्रण नहीं रहता है।

7) मूड बदलता रहता है

मधुमेह होने पर महिलाओं के मूड में बदलाव आते रहते है। जो की अचानक से बदलते है और महिलाएं चिड़चिड़ी भी हो जाती है। जिसकी वजह से महिलाएं बहुत परेशान रहती है।

8) सुनने में परेशानी

शुगर होने पर कानों के सैल्स डैमेज होने लगते है। जिससे सुनाई कम देता है। कभी – कभी व्यक्ति को बिना किसी आवाज के भी झन झन महसूस होती है।

9) वाइट और येलो डिस्चार्ज

वैसे तो महिलाओं में वाइट और येलो डिस्चार्ज आमतौर पर होता है। लेकिन यह ज्यादा ही हो रहा है तो यह डायबिटीज का संकेत है। इसे हल्के में ना ले और जाँच करवाएं।

10) वजाइना में दर्द

वजाइना में दर्द भी होने लगता है। दर्द होने पर महिलाओं को बैठने में भी बहुत दिक्कत आती है।

11) मितली और उल्टी होना

आपके शरीर में कुछ ऐसी गतिविधि होने लगती है जिसकी वजह से उल्टी होना और मितली होने जैसी स्थिति बन जाती है। महिलाओं को बार बार उल्टी होती है।

12) यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होना

महिलाओं में यूटीआई होना सामान्य है जो किसी फंगस या बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह इन्फेक्शन किडनी, गर्भाशय, मूत्रमार्ग कहीं भी हो सकता है। यूटीआई का होना शुगर का भी एक संकेत है।

महिलाओं में टाइप १ शुगर के लक्षण – Symptoms of Type 1 Diabetes in Women

  • अचानक वजन घटना
  • उल्टी होना

महिलाओं में टाइप २ शुगर के लक्षण – Symptoms of Type 2 Diabetes in Women

  • वजन बढ़ना
  • धीमी गति से घाव ठीक होना
  • हाथ – पैर का सुन्न होना
  • यीस्ट इन्फेक्शन
  • कमजोर दृष्टि
  • त्वचा में खुजली

निष्कर्ष :

इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर इन्हें नजरअंदाज ना करे। यह महिलाओं में शुगर के लक्षण होते है। जिस पर ध्यान ना देने की वजह से यह शुगर होने की वजह बन जाते है। इनमें से कोई भी लक्षण आपको महसूस हो रहे है तो आपको शुगर चेकअप करवाना चाहिए।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here