नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 की कीमत 22,000 से 67,600 रुपए तक बढ़ा दी है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट SUV की कीमत BS6 फेज-2 के अनुसार इंजन अपडेट करने के बाद दूसरी बार बढ़ाई है। इससे पहले पिछले महीने महिंद्रा ने इसकी कीमत में 22 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की थी।
नई बढ़ोतरी के बाद महिंद्रा XUV300 के पेट्रोल मॉडल्स 34,201 रुपए तक महंगे हो गए हैं। जबकि, डीजल वैरिएंट SUV 30,000 रुपए से लेकर 67,000 रुपए तक महंगी हो गई हैं। हालांकि, कंपनी ने W4, W6, और W8 (O) AMT डुअल-टोन वैरिएंट के पेट्रोल इंजन मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है।


महिंद्रा XUV300: इंजन और पॉवर
महिंद्रा XUV300 1.2-लीटर के mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ आती है। इसका पेट्रोल इंजन 109 bhp की पॉवर और 200 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। जबकि, डीजल इंजन 115 bhp की पॉवर और 300 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है।

