- Hindi News
- Business
- Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, Subsidy Fixed On Fertilizer, Rabi Season, GST
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर किसानों से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2023-24 के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। इससे देश के 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
एक्सिस बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक को 10% की ग्रोथ के साथ ₹5,864 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है।
वहीं गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को लेकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST अथॉरिटीज की ओर से अब तक 1 लाख करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- पैरागॉन फाइन एंड स्पेशलिटी केमिकल्स का IPO आज खुलेगा और सोमवार 30 अक्टूबर को बंद होगा। IPO का प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 के बीच तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 1200 शेयरों के लिए और उसके मल्टीपल्स में बोली लगा सकते हैं।
- आज एशियन पेंट्स, कैनरा बैंक, कोलगेट, इंडियन बैंक, ACC, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, डीबी कॉर्प, पंजाब नेशनल बैंक, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा सहित कई कंपनियां दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के नतीजे जारी करेंगी।
- शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले बुधवार को भी मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 522 अंक गिरकर 64,049 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 159 अंक की गिरावट रही, यह 19,122 पर बंद हुआ था।
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. सरकार ने फर्टिलाइजर के लिए तय किए सब्सिडी के रेट: रबी सीजन में 12 करोड़ किसानों को मिलेगी राहत, ₹22,303 करोड़ खर्च होंगे

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2023-24 के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। इससे देश के 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मीटिंग में फर्टिलाइजर सब्सिडी के नए रेट पर फैसला लिया गया।
सरकार फर्टिलाइजर्स की कीमतों को कम रखने के लिए सीधे इनकी प्रोड्यूसिंग कंपनियों को सब्सिडी देती है। ताकि इनके प्रोडक्ट सब्सिडी के साथ किसानों तक पहुंच सकें। इससे सरकारी खजाने पर इससे 22,303 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
2. ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को ₹1 लाख करोड़ का नोटिस : GST अथॉरिटीज ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लेकर मांगा जवाब

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को लेकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST अथॉरिटीज की ओर से अब तक 1 लाख करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ये जानकारी सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने मीडिया को दी है।
यह मामला 1 अक्टूबर 2023 तक के पीरियड से जुड़ा है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की सर्विसेज पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स 18% की बजाय 28% की दर से GST लग रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
3. एक्सिस बैंक FY24Q2 रिजल्ट: सालाना आधार पर मुनाफा 10% बढ़कर ₹5,864 करोड़ हुआ, नेट इंटरेस्ट इनकम ₹12,315 करोड़

प्राइवेट सेक्टर लेंडर एक्सिस बैंक ने 25 अक्टूबर को फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर क्वार्टर में बैंक को सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी के साथ ₹5,864 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है।
पिछले साल के दूसरे क्वार्टर में यह आंकड़ा ₹5,330 करोड़ था। कंपनी का ₹5,864 करोड़ का यह नेट प्रॉफिट मार्केट के ₹5,698 करोड़ के अनुमान से ₹166 करोड़ ज्यादा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
3. माइक्रोसॉफ्ट CEO ने फोन बिजनेस छोड़ना बड़ी गलती माना:सत्या नडेला बोले- फोन सेगमेंट पर फोकस कर बेहतर तरीके से संभाल सकते थे

माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने कहा है कि मोबाइल फोन बिजनेस को छोड़ना कंपनी के लिए सबसे गलत निर्णय था। बिजनेस इनसाइडर को दिए एक इंटरव्यू में नडेला ने यह बात कही है। नडेला ने कहा, ‘फोन सेगमेंट पर ध्यान देकर इसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।’
सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे CEO हैं, जो यह मानते हैं कि कंपनी के लिए फोन कारोबार से बाहर होने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। नडेला 2014 में कंपनी के CEO बने थे। इसके एक साल बाद 2015 में कंपनी की नोकिया के साथ 63,203 करोड़ की पार्टनरशिप टूट गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
4. नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट अनवील: CNG के साथ हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे

मारुति सुजुकी की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने जापान के टोक्यो में चल रहे ऑटो मोटर शो-2023 में नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट को अनवील किया है।
अपडेटेड स्विफ्ट को कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ पेश किया गया है। उम्मीद है भारत में इसे CNG और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा कार में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
5. एपल का ‘स्केरी फास्ट’ इवेंट 30 अक्टूबर को:M3 चिप वाले मैक अनवील हो सकते हैं, सुबह 5.30 बजे से लाइव स्ट्रीम होगा

एपल का स्पेशल इवेंट ‘स्केरी फास्ट’ 30 अक्टूबर को होगा। एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि इसमें स्नैपियर एम3 चिप से लैस नए मैक डिवाइस अनवील किए जा सकते हैं। इवेंट भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.30 बजे से एपल की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा।
इवेंट के लिए एपल की ओर से उसकी वेबसाइट पर रिलीज किए एनिमेशन में एपल लोगो फाइंडर आइकन में ट्रांसफॉर्म होता दिख रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए मैक आने वाले हैं। अफवाहों की माने तो इवेंट का नाम स्केरी फास्ट इसलिए हैं क्योंकि एपल इस इवेंट में फास्ट परफॉर्मेंस के लिए अपने M3 चिप वाले डिवाइस पेश करेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…
ETF के जरिए करें चांदी में निवेश:सिल्वर ETF ने बीते 1 साल में दिया 25% से ज्यादा का रिटर्न, जानें इससे जुड़ी खास बातें
सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी सिल्वर ETF के जरिए आप शेयर की ही तरह चांदी में भी निवेश कर सकते हैं। बीते 1 साल में इसने 25% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। चूंकि सिल्वर ETF का बेंचमार्क स्पॉट सिल्वर की कीमतें हैं, आप इसे चांदी की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकते हैं। हम आज आपको सिल्वर ETF के बारे में बता रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

अब पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत भी जान लीजिए…



बुधवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल भी जान लीजिए…

