HomeEntertainmentCelebs arrived at Kriti Kharbanda's birthday party | बेटी आथिया के साथ...

Celebs arrived at Kriti Kharbanda’s birthday party | बेटी आथिया के साथ दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी के साथ नजर आए आयुष शर्मा


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सुनील शेट्टी बांद्रा के लॉस कैवॉस में नजर आए। उनके साथ बेटी आथिया शेट्टी और दामाद के एल राहुल भी दिखाई दिए। आथिया के भाई अहान शेट्टी भी वहां मौजूद थे। दरअसल सभी लोग एक्ट्रेस कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। लॉस कैवॉस मुंबई का फेमस रेस्टोरेंट है जहां अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते रहते हैं। पत्नी अर्पिता के साथ आयुष शर्मा भी इस पार्टी में पहुंचे थे।

अथिया शेट्टी एक सफेद क्रॉप टॉप और उसके ऊपर एक ऑफ-व्हाइट श्रग में नजर आईं। इसे उन्होंने लूज डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया। उन्होंने साथ में ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को खूबसूरत नेकपीस और खूबसूरत स्टड इयररिंग्स से पूरा किया। उसने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था।

सुनील शेट्टी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

सुनील शेट्टी के पास दो प्रोडेक्ट्स हैं जिनमें से एक हेरा फेरी 3 है जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल उनके साथ नजर आएंगे। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट वेलकम 2 द जंगल है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार शामिल होंगे।

Mr.Mario
Mr.Mario
I am a tech enthusiast, cinema lover, and news follower. and i loved to be stay updated with the latest tech trends and developments. With a passion for cyber security, I continuously seeks new knowledge and enjoys learning new things.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read