HomeLatest FeedsTechnology NewsDiwali Car Exchange and Cashback Offers | Festive Auto Deals 2023 |...

Diwali Car Exchange and Cashback Offers | Festive Auto Deals 2023 | पिछले साल के मुकाबले 50% ज्यादा छूट, 4 पॉइंट में जानें कैसे मिलेगी बेस्ट डील


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में फेस्टिव सीजन पीक पर है। इसमें व्हीकल, ज्वेलरी और अन्य चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस कारण ऑटो कंपनियां भी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कई फेस्टिव ऑफर देती हैं। कार कंपनियों को इस त्योहारी सीजन में पूरे साल की 25% बिक्री होने की उम्मीद है।

पहली बार उन्होंने 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों को बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले त्योहारी सीजन में कंपनियों ने 9.4 लाख गाड़ियां बेची थी। इस सीजन में आम तौर पर, हाई-एंड गाड़ियों और कम बिकने वाले मॉडल्स पर ज्यादा छूट मिलती है। पॉपुलर मॉडल्स पर कम छूट मिलती है।

ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम कंपनियों के ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। ये भी बताएंगे कि आप अपने लिए परफेक्ट व्हीकल कैसे चुन सकते हैं। क्या सबसे सस्ती गाड़ी दीपावली के समय ही मिलती है? गाड़ी खरीदते समय क्या सावधानी रखना चाहिए? बारी-बारी से इनके जवाब जानते हैं…

1. कंपनियां फेस्टिव सीजन में कितना डिस्काउंट दे रही?
कार कंपनियां विभिन्न मॉडलों पर करीब 25,000 रुपए से 1 लाख रुपए की छूट दे रही हैं। ये छूट 2022 के फेस्टिव सीजन से ज्यादा है। कार मॉडल और डीलरशिप लोकेशन के आधार पर, 2022 से 2023 तक छूट में औसत वृद्धि 40-50% है। कुछ मॉडलों पर छूट 75% तक बढ़ गई है। इसी तरह टू व्हीलर कंपनियां भी डिस्काउंट दे रही है।​​​​​​

कंपनियां आमतौर पर फेस्टिव सीजन में 5 तरह के डिस्काउंट ऑफर करती हैं:

  • एक्सचेंज डिस्काउंट
  • फेस्टिवल डिस्काउंट
  • बैंक डिस्काउंट ऑफर
  • एक्सेसरीज डिस्काउंट
  • वारंटी एक्सटेंड ऑफर

2. अपने लिए परफेक्ट व्हीकल कैसे सिलेक्ट करें?
सबसे पहले अपने बजट की लिमिट तय करें कि आपको कितनी कीमत तक की गाड़ी खरीदनी है। अब जरूरत के हिसाब से मॉडल सिलेक्ट करें। जैसे- डेली राइड कितनी, रेसिडेंशियल एरिया कैसा है। हमेशा उसी वैरिएंट को चुने जिसके फीचर्स आप रेगुलर इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेट्रोल गाड़ी का माइलेज और इलेक्ट्रिक व्हीकल में रेंज गाड़ी खरीदने के लिए सबसे जरूरी पॉइंट हैं। वहीं गाड़ी की टेस्ट राइड भी लें, इससे पता चल जाएगा कि गाड़ी चलाने में कितनी कंफर्टेबल और पावरफुल है। इसके अलावा गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स भी जरूर जान लेना चाहिए।

3. फेस्टिव सीजन में बेस्ट डील कैसे मिल सकती है?

  • जब भी आप डीलरशिप पर जाते हैं तो कार खरीदने में बहुत ज्यादा उत्सुकता न दिखाएं। बहुत ही नॉर्मल रहें ओर सेल्स पर्सन से बेहतर प्राइस लेने की कोशिश करें।
  • ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाने पर सेल्स पर्सन ज्यादा कीमत वसूलने की कोशिश कर सकता है। ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं दिखाएंगे, तो चांसेस हैं कि वह ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर दे।
  • कई बार डीलर्स के पास रूरल और अर्बन कस्टमर्स के लिए अलग-अलग ऑफर्स होते हैं, अपने सेल्स एग्जीक्यूटिव से रूरल और अर्बन ऑफर्स के बारे में जरूर पूछें।
  • अलग-अलग डीलरशिप पर जाकर कोटेशन लें। इससे प्राइस कंपेयर करना आसान हो जाता है। जो डीलर सबसे बेहतर ऑफर दे, उसी से गाड़ी खरीदना समझदारी है।

4. गाड़ी खरीदते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए?

  • आप शो-रूम में जो भी गाड़ी देखने जा रहे हों, तो उसके बारे में सेल्समैन से पूरी जानकारी लें, सभी फीचर्स और इंजन के बारे में पूछें।
  • अगर नई कार खरीदने के लिए आपको लोन की जरूरत है, अलग-अलग बैंकों के रेट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में जानें।
  • कार में किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है इसे देखने के लिए कार का प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन करें।
  • गाड़ी खरीदने के बाद जब हम बिल देखते हैं तो कुछ हिडन चार्ज दिख सकते हैं। क्लियर करें कि कोई हिडन चार्ज पे नहीं करेंगे।

अक्टूबर महीने में कितनी गाड़ियां बिकीं अब ये जान लीजिए…

चलते चलते ये भी जान लीजिए कि दीपावली सीजन में नई गाड़ी खरीदने के क्या फायदे और नुकसान है…

फायदे:

नई गाड़ी घर लाने का शुभ समय
दीपावली, नई शुरुआत या खरीदारी के लिए शुभ समय माना जाता है। इसलिए, दीपावली के दौरान नई कार या टू व्हीलर खरीदने से पॉजिटिव एनर्जी और खुशी मिलती है।

बाजार में नए विकल्प मिलते हैं
ऑटो मेकर नए मॉडल पेश करने के लिए फेस्टिव सीजन चुनते हैं। इसलिए, यदि आप इस दौरान व्हीकल खरीदने का प्लान बनाते हैं तो आपके पास चुनने के लिए नए मॉडल होंगे।

व्हीकल पर कम वेटिंग पीरियड
इस सीजन में गाड़ियों की सेल्स तेजी से बढ़ती है। डिमांड पूरा करने के लिए, कंपनियां प्रोडक्शन को अधिकतम क्षमता तक बढ़ा देते हैं। ताकि कार डिलीवरी शुभ दिनों में कर सकें।

नुकसान:

साल के अंत में ज्यादा डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन की तुलना में साल के अंत में कार कंपनियां ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करती है। दिसंबर में कंपनियां नए मॉडलों की लॉन्चिंग से पहले स्टॉक क्लियर करती हैं।

इसलिए, आपको ईयर एंड में अच्छी डील मिलने की ज्यादा संभावना रहती है। दीपावली में आपको इतनी अधिक छूट मिलने की संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं…
Mr.Mario
Mr.Mario
I am a tech enthusiast, cinema lover, and news follower. and i loved to be stay updated with the latest tech trends and developments. With a passion for cyber security, I continuously seeks new knowledge and enjoys learning new things.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read