- Hindi News
- Tech auto
- Foxconn Unveils 3 Electric Vehicle Prototypes In Push To Diversify Away From Consumer Electronics
ताइपे10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एपल के लिए आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने इलेक्ट्रिक कारें और बसें बनाएगी। फॉक्सकॉन ताइवान की कंपनी है। फॉक्सकॉन ने सोमवार को एक सेडान, एक SUV और एक बस के प्रोटोटाइप से पर्दा उठाया। कंपनी ईवी की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सट्रॉन ब्रांड के तहत कर रही है। फॉक्सकॉन को हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। इसने ऐसे समय इलेक्ट्रिक व्हीकल के ग्लोबल मार्केट में कदम रखा है, जब लगभग सभी ऑटोमेकर और दर्जनों महत्वाकांक्षी स्टार्टअप ई-व्हीकल की पेशकश कर रहे हैं।
फ्लैगशिप ई सेडान फुल चार्ज होने पर 750 किमी चलेगी
मॉडल E सेडान फुल चार्ज होने पर 750 किलोमीटर चल सकेगी। कंपनी इसे 2023 में लॉन्च करेगी। मॉडल C SUV महज 3.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। फुल चार्ज होने पर यह 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन असैंबलिंग कंपनी है। दुनियाभर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्पेस में फॉक्सकॉन काफी विश्वसनीय है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में फॉक्सकॉन की एंट्री को एक विस्तारवादी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
बस की रेंज 400 किमी मॉडल T ई-बस फुल चार्ज होने पर 400 किमी तक चल सकेगी। यह स्टाइलिश अर्बन बस 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।