Home स्वास्थ्य Horoscope 22 September 2021 rashifal in hindi kark meen mesh makar tula kanya kumbh-राशिफल 22 सितंबर 2021 : मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई अच्छी खबर, जानिए अन्य राशियों का हाल

Horoscope 22 September 2021 rashifal in hindi kark meen mesh makar tula kanya kumbh-राशिफल 22 सितंबर 2021 : मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई अच्छी खबर, जानिए अन्य राशियों का हाल

0
Horoscope 22 September 2021 rashifal in hindi kark meen mesh makar tula kanya kumbh-राशिफल 22 सितंबर 2021 : मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई अच्छी खबर, जानिए अन्य राशियों का हाल

[ad_1]

राशिफल 22 सितंबर 2021- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
राशिफल 22 सितंबर 2021

आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि का श्राद्ध है। आज अशून्य शयन व्रत भी है। आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप व्यापार में योजना बद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिमय बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आपके प्रमोशन की बात भी चलेगी। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी जिससे घर का माहौल अच्छा बनेगा। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते आज और बेहतर होंगे।

वृष राशि 

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लम्बे समय से चली आ रही आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरी काम की वजह से आज थोड़ी भाग-दौड़ करना पड़ेगा। 

मिथुन राशि 

gemini

Image Source : INDIA TV

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार वालों से किसी कार्य में सलाह लेंगे। सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस के कार्यों में आपको सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज आप किसी अच्छे वकील से राय लेंगे।

कर्क राशि  

आज आपको अपने मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें। जिससे काम में मन कम लगेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा कायम रहेगी।

सिंह राशि

leo

Image Source : INDIA TV

सिंह राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। 

कन्या राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।  इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव भी लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।  सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे इससे लोग आपसे प्रेरणा लेंगे।  मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा। 

तुला राशि 

libra

Image Source : INDIA TV

तुला राशि

आज कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कोई जरूरत का सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी चीजों का खास ख्याल रखें। आज आपको तली-भुनी चीजें को खाने से बचना चाहिए। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। 

वृश्चिक राशि

आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।  किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

धनु राशि

sagittarius

Image Source : INDIA TV

धनु राशि 

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा। जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। बच्चे आज पिता से किसी चीज की जिद कर सकते हैं।

मकर राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर है उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी लेकिन यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान जरूर रखें।  जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। 

कुंभ राशि 

Aquarius

Image Source : INDIA TV

कुंभ राशि  
 

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।  इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा।  घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी।

मीन राशि 

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया स्त्रोत मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मन पसंद जगह पर ट्रान्सफर होने के योग बन रहे हैं। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।  आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

Vastu Tips: घर पर नहीं रखनी चाहिए ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि पर पड़ता है बुरा असर

Vastu Tips: बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुख, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में

इन 2 परिस्थितियों में मनुष्य को हमेशा अपने आप पर रखना चाहिए काबू, वरना घातक हो सकता है नतीजा

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here