13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में पहुंची थी। इस दौरान काजोल का बैलेंस बिगड़ने के कारण वो जमीन पर गिरते-गिरते बचती हैं। दरअसल वो सीढ़ी से उतर रही थीं जिस कारण उनका बैंलेस बिगड़ जाता है। वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद की।
ये मुंबई का सबसे बड़ा और पुराना दुर्गा पूजा पंडाल है। यहां अक्सर कई फिल्मी सितारें भी नजर आते हैं। बता दें, ट्यूलिप होटल, मुंबई के फेमस होटलों में से एक है और जुहू में स्थित है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनीषा मुखर्जी पूजा में नजर आईं। दोनों एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आईं। एक्टर वत्सल सेठ और इशिता दत्ता भी साथ में दिखे।