Homeस्वास्थ्यknow what to do or what not to do during workout samp...

know what to do or what not to do during workout samp | Workout Tips: वर्कआउट का पूरा फायदा उठाने के लिए जानें क्या करें और क्या नहीं?


वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से आपका शरीर फिट बनता है और आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आकर्षक पर्सनालिटी पाने के लिए आज के युवा जिम और वर्कआउट की तरफ काफी ध्यान देते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें उससे पूरा फायदा प्राप्त नहीं हो पाता। दरअसल, आपको वर्कआउट का पूरा फायदा उठाने के लिए यह जानना चाहिए कि इसके साथ कौन-सी चीजें करनी चाहिए और कौन-सी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि वर्कआउट के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

ये भी पढ़ें: Lungs Exercise: फेफड़ों को एकदम मजबूत और हेल्दी बना देंगी ये लंग्स एक्सरसाइज

वर्कआउट के दौरान क्या करना चाहिए? (What to do during workout)
1. वर्कआउट शुरू करने से पहले आपको वार्मअप जरूर करना चाहिए। यह आपके वर्कआउट रूटिन का जरूरी हिस्सा होता है, जो वर्कआउट से पहले मसल्स को तैयार करता है। जो लोग वार्मअप नहीं करते, उन्हें वर्कआउट के दौरान चोट लगने का खतरा ज्यादा होता है।
2. वर्कआउट के बाद आपको स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। क्योंकि स्ट्रेंचिग से आपकी मसल्स में ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर होता है और मसल्स जल्दी रिकवर करती हैं। जो लोग वर्कआउट के बाद स्ट्रेचिंग नहीं करते हैं, उन्हें वर्कआउट पेन होने का खतरा ज्यादा होता है।
3. वर्कआउट के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिस कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इससे मसल्स को चोट लगने और बेहतर परिणाम न मिलने की आशंका होती है। इसके अलावा, जो लोग वर्कआउट के दौरान पानी का सेवन नहीं करते, उन्हें चक्कर आ सकता है। इसलिए आपको एक्सरसाइज के साथ पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मॉर्निंग में खाली पेट इस पानी को पीने से मिलेंगे 4 बेमिसाल फायदे, रेसिपी में चाहिए सिर्फ एक चीज

वर्कआउट के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? (What not to do during Workout)
1. वर्कआउट करते हुए थक जाना लाजमी है। जिसके लिए लोग कभी-कभी जिम में मौजूद मशीनों का सहारा ले लेते हैं या उसपर लेट जाते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि आपको चोट लगने का खतरा होता है।
2. कुछ लोग जल्दी नतीजे पाने के लिए क्षमता से ज्यादा वजन उठाने लगते हैं, जिसे हैवी वेट लिफ्टिंग कहा जाता है। इससे मसल्स को फायदा पहुंचने की जगह नुकसान पहुंच जाता है और आपकी कलाई व कमर बुरी तरह चोटिल हो सकती है। इसलिए ट्रेनर की देखरेख और सलाह से ही वेट लिफ्टिंग में वजन बढ़ाएं।
3. जिम जाने या वर्कआउट करने वाले लोग एनर्जी बार या ड्रिंक्स का सेवन करने लगते हैं। लेकिन यह आपके वर्कआउट की इंटेंसिटी पर निर्भर करता है। अगर आप सामान्य देर तक वर्कआउट करते हैं, तो इन चीजों का सेवन आपके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसका उपयोग भी ट्रेनर की सलाह से ही करें।

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।

 





Source link

Mr.Mario
Mr.Mario
I am a tech enthusiast, cinema lover, and news follower. and i loved to be stay updated with the latest tech trends and developments. With a passion for cyber security, I continuously seeks new knowledge and enjoys learning new things.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read