3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कृति सेनन आज यानी 20 नवंबर को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में नजर आईं। कृति प्रोडक्शन हाउस के बाहर बैठे स्ट्रीट डॉग के साथ खेलती हुई दिखाई दीं। कृति सेनन एनिमल लवर हैं, उन्हें डॉग्स के साथ खेलना बेहद पसंद है। कृति डेनिम शॉर्ट्स और लूज शर्ट पहने नजर आ रही थीं। इससे पहले भी एक्ट्रेस को कई बार पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए देखा गया है। हाल ही में कृति फिल्म ‘गणपत’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।