8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

27 अक्टूबर से मामी फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। इस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) द्वारा सर्वश्रेष्ठ सिनेमा पेश करने के उद्देश्य से किया जाता है। ये मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया गया है। ये इवेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। आज इस इवेंट का तीसरा दिन है। बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा व्हाइट फ्लोरल साड़ी पहने ग्लैमरस दिखीं। पैपराजी ने प्रियंका को ‘कोहिनूर’ कहकर बुलाया। भूमि पेडनेकर ने बंद गले का व्हाइट लिबास पहना। बालों का बन बनाकर उन्होंने लुक कम्प्लीट किया।