Home Entertainment सिनेमा Milind Soman recreated his iconic look from 1995 debut music video Made in India | धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, ‘मेड इन इंडिया’ लुक देखकर मलाइका अरोड़ा के उड़ गए होश

Milind Soman recreated his iconic look from 1995 debut music video Made in India | धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, ‘मेड इन इंडिया’ लुक देखकर मलाइका अरोड़ा के उड़ गए होश

0
Milind Soman recreated his iconic look from 1995 debut music video Made in India | धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, ‘मेड इन इंडिया’ लुक देखकर मलाइका अरोड़ा के उड़ गए होश

[ad_1]

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मिलिंद सोमन ने अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो का लुक रीक्रिएट किया। यह म्यूजिक वीडियो 1995 में आया था, जिसका टाइटल था- मेड इन इंडिया। इस वीडियो में वे रैंप पर धोती में वॉक करते नजर आए। मिलिंद ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- और 26 साल बाद एक बार फिर से।

55 की उम्र में भी पहले की तरह फिट हैं मिलिंद
मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र में भी अपने लुक्स और फिट बॉडी से फैंस को हैरान करने के लिए जाने जाते हैं। जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वह ‘सुपरमॉडल ऑफ़ द ईयर 2’ का है। मिलिंद ने अलीशा चिनाई के अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया से अपने आइकॉनिक लुक को फिर से दोहराया। उनका लुक देखकर शो में उनकी को-जज मलाइका अरोड़ा और अनुषा दांडेकर भी हैरान थीं। खासतौर पर मलाइका अरोड़ा धोती में मिलिंद के लुक्स और वॉक से पूरी तरह से मदहोश दिख रही थीं।

शादी को लेकर भी चर्चा में रहे मिलिंद
मिलिंद सोमन ने अंकिता कुंवर से शादी की है। उनका रिश्ता मधु सप्रे के साथ भी था, बाद में उनका अलगाव हो गया। 2006 में आई फिल्म वैली ऑफ फ्लॉवर के सेट पर फ्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से उनकी मुलाकात हुई। जुलाई 2006 में गोवा में एक रिसॉर्ट में दोनों ने शादी कर ली। मिलिंद और माइलिन ने 2008 में अलग होने फैसला लिया। 2009 में तलाक हुआ। 22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलिबाग में अंकिता से शादी की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here