नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जर्मन कार मेकर कंपनी पोर्शे जल्द ही भारत में अपनी कारों को असेंबल करने के लिए प्लांट लगा सकती है। इसके लिए कंपनी के दो अधिकारी भारत आए हुए हैं। वे जल्द ही नीति आयोग और दूसरे अधिकरियों से मुलाकात करेंगे।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला केयेन को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए लिया है। प्रोर्शे ने जुलाई में केयेन SUV और केयेन कूप का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था।
भारतीय मार्केट में जगह बनाना चाहती है कंपनी
पोर्शे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी जगह बनाना चाहती है। इसलिए वे कार को सीधे इंपोर्ट करने के बजाए असेंबल करने के बारे में सोच रहे हैं। इससे SUV की असेंबलिंग भारत में करने से टैक्स बेनिफिट्स मिलेंगे और कार की कॉस्ट को कम रखने में मदद मिलेगी।
₹33 लाख से ज्यादा की कार पर लगती है 100% इम्पोर्ट ड्यूटी
बता दें कि देश में 40 हजार डॉलर यानी करीब 33.19 लाख रुपए से ज्यादा की कार को इम्पोर्ट करने पर 100% टैक्स देना पड़ता है। इससे कम कीमत वाली कारों पर 70% इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। इम्पोर्ट ड्यूटी में टोटल कॉस्ट, इन्श्योरेंस और ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है। वहीं, कंपनियों को कार के कंपोनेंट्स और पार्ट्स इम्पोर्ट करने पर 15 से 35% तक टैक्स देना पड़ता है।
2022 में भारत में कंपनी की सेल में 64% बढ़ी
साल 2022 में भारत में कंपनी की सेल में 64% की बढ़ोतरी हुई थी। कंपनी ने इस साल 779 कारें भारत में सेल की थी, जिसमें ‘केयेन’ की हिस्सेदारी लगभग आधा यानी 390 थी। पोर्से फीलहाल अपनी कारों की मैन्युफैक्चरिंग जर्मनी और स्लोवाकिया में कर रही है। भारत में इसके मेकन, केयेन और पानामेरा जैसे मॉडल 88 लाख से 1.84 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) के प्राइस रेंज के ब बीच बिकती हैं।
हाल ही में पोर्से ने भारत में अपनी दो SUV लॉन्च की है
पोर्शे इंडिया ने जुलाई में 2023 केयेन और केयेन कूप का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया था। इस SUV को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 6 सेकेंड में 0 से 100 स्पीड हासिल करने में सक्षम है। कार की टॉप स्पीड 248 Kmph है।
भारतीय बाजार में इनका मुकाबला रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी Q8 और मर्सिडीज-बेंज GLE से होगा। इसके पहले कंपनी ने अपडेटेड केयेन और केयेन कूप को एक निजी कार्यक्रम में पोर्श डीलरशिप नेटवर्क के सामने डिस्प्ले किया था।

2023 पोर्श केयेन और केयेन कूप : परफॉर्मेंस
2023 पोर्श केयेन और केयेन कूप फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट में मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें 3.0-लीटर V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 348 bhp की पावर (वर्तमान मॉडल से 13 bhp ज्यादा) और 500nm का पीक टॉर्क (वर्तमान मॉडल से 50nm ज्यादा) जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से ट्यून किया है।
कंपनी का दावा है कि इस इंजन के साथ केयेन सिर्फ 6 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल करने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 248kmph है। वहीं, केयेन कूप सिर्फ 5.7 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल करने में सक्षम है। कार के हायर वैरिएंट को 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन के साथ भारत लाया जा सकता है, जो 467bhp की पावर और 600nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
