Home Technology News प्रौद्योगिकी Top 5 best-selling SUVs, MPVs in July 2021 | पिछले 4 महीने में SUV में हुंडई क्रेटा और MPV में मारुति अर्टिगा की डिमांड बढ़ी, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल

Top 5 best-selling SUVs, MPVs in July 2021 | पिछले 4 महीने में SUV में हुंडई क्रेटा और MPV में मारुति अर्टिगा की डिमांड बढ़ी, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल

0
Top 5 best-selling SUVs, MPVs in July 2021 | पिछले 4 महीने में SUV में हुंडई क्रेटा और MPV में मारुति अर्टिगा की डिमांड बढ़ी, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल

[ad_1]

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) सेगमेंट में गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से कई कंपनियां अब इस सेगमेंट में लॉन्चिंग पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। आप भी इस सेगमेंट की गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तब हम आपको पिछले 4 महीनों का लेखा-जोखा बता रहे हैं। पहले बात करते हैं जुलाई की…

1. मारुति सुजुकी अर्टिगा : 13,434 यूनिट
हैचबैक सेगमेंट में हमेशा नंबर वन रहने वाली मारुति सुजुकी जुलाई में MPV सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर रही। कंपनी ने बीते महीने इसकी 13,434 यूनिट बेचीं। इसमें 5,765 CNG वैरिएंट और 7,669 पेट्रोल वैरिएंट शामिल रहे।

2. हुंडई क्रेटा : 13,000 यूनिट
जुलाई में दूसरी पोजीशन पर क्रेटा रही। हुंडई ने इसकी 13,000 यूनिट बेचीं। इसके पेट्रोल वैरिएंट की 6,956 और डीजल वैरिएंट की 6,044 गााड़ियां बिकीं। लॉन्चिंग के बाद से ये हुंडई की मोस्ट डिमांडिंग SUV भी रही है।

3. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा : 12,676 यूनिट
मारुति ने अपनी इस SUV की बीते महीने 12,676 यूनिट बेचीं। फिलहाल ये गाड़ी सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट में आती है। इसमें 1500cc का इंजन दिया है, जो 6000rpm का पावर और 4400rpm का टॉर्क जनरेट करता है।

4. हुंडई वेन्यू : 8,185 यूनिट
सबसे ज्यादा बिकने वाली इस लिस्ट में वेन्यू नंबर चार पर रही। जुलाई में इसकी 8,175 यूनिट बिकीं। कंपनी ने इस दौरान इसकी 2,476 डीजल वैरिएंट और 5,709 पेट्रोल वैरिएंट यूनिट बेचीं।

5. किआ सोनेट : 7,675 यूनिट
किआ की इस SUV की लॉन्चिंग के बाद से ही डिमांड बनी हुई है। बीते महीने कंपनी ने इसकी 7,675 यूनिट बेचीं। ये गाड़ी 1000मम से 1500cc के इंजन ऑप्शन में आती है। जिसका माइलेज 18.2 – 24.1 kmpl तक है।

पिछले 4 महीने में क्रेटा का दबदबा
अब बात की जाए इस फाइनेंशियल ईयर 2021 की तो अप्रैल से जुलाई के बीच हुंडई की क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की लिस्ट में टॉप पर रही है। टॉप-10 की लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो सबसे आखिरी पोजिशन पर रही। इस दौरान SUV, MPV की कुल 2,84,031 यूनिट बिकीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here