Home Entertainment सिनेमा अनुष्का-रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान तक, बॉलीवुड स्टार्स की सबसे कम चली लव लाइफ | From Anushka-Ranveer Singh to Kartik Aaryan and Sara Ali Khan, Bollywood stars have the shortest love life

अनुष्का-रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान तक, बॉलीवुड स्टार्स की सबसे कम चली लव लाइफ | From Anushka-Ranveer Singh to Kartik Aaryan and Sara Ali Khan, Bollywood stars have the shortest love life

0
अनुष्का-रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान तक, बॉलीवुड स्टार्स की सबसे कम चली लव लाइफ | From Anushka-Ranveer Singh to Kartik Aaryan and Sara Ali Khan, Bollywood stars have the shortest love life

[ad_1]

एक घंटा पहले

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। 2 महीने पहले ही इस कपल ने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी, लेकिन अब ललित मोदी ने अपने ट्विटर बायो से सुष्मिता सेन का नाम हटाकर खबरों का बाजार गर्म कर दिया है। इस कपल का रिलेशनशिप दो महीने से भी कम चला है। हालांकि, इससे पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी रहे हैं जिन्होंने अपने शार्ट टर्म रिलेशनशिप से सभी को चौंकाया था। तो चलिए आज ऐसे ही सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं।

सुष्मिता सेन-ललित मोदी

इस लिस्ट में पहला नाम हाल ही में सेपरेट हुए सेलिब्रिटीज का आता है। ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने रिलेशनशिप को 14 जुलाई को ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने ट्विटर बायो में सुष का नाम लिखा था जो अब हटा लिया है। इस रिश्ते के टूटने की वजह सुष्मिता सेन के एक्स यानी रोहमन शॉल बताए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष के घर में रोहमन का अब भी आना-जाना था जो ललित को पसंद नहीं था। रोहमन अब भी सुष्मिता के घर में होने वाली पार्टियों में नजर आते थे।

अनुष्का शर्मा- रणवीर सिंह

2010 में आई फिल्म बैंड-बाजा-बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणवीर और अनुष्का का रिलेशनशिप फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की खबर बॉलीवुड के गलियारों में खूब चली, लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों 2 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके कुछ समय बाद रणवीर का नाम दीपिका से और अनुष्का का विराट से जुड़ा। फिलहाल दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

दीपिका और रणबीर की मुलाकात फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में प्यार की खबरें आने लगी। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज हो गए थे। दीपिका ने तो अपने बैक पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

दोनों के रिश्ते को 3 साल हुए थे कि रणबीर और कटरीना फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान काफी क्लोज आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार तो दीपिका ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, बस यहीं से दोनों का रिश्ता बिगड़ गया और दीपिका रणबीर से अलग हो गईं। इस रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद दीपिका को काफी बड़ा झटका लगा। रिलेशनशिप टूटने के बाद वो डिप्रेशन में भी चली गई थीं। हालांकि इस सदमें से उन्होंने खुद को रिकवर कर लिया।

कार्तिक आर्यन- सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप की खबरें जितनी तेजी से उड़ीं उतनी जल्द उनके ब्रेकअप के चर्चे भी हुए। एक बार कॉफी विद करण में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद दोनों फिल्म लव आज कल-2 की शूटिंग के दौरान मिले और शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और लगभग 1 साल बाद फिल्म के रिलीज होने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा

फिल्म कमीने के सेट पर मिले शाहिद और प्रियंका का रिलेशनशिप शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को 2 सालों तक डेट किया। इन दोनों के रिलेशनशिप को कॉफी विद करण में करण जौहर ने भी कंफर्म किया था। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप 2 साल ही चल पाया। हालांकि इस कपल ने साथ में फिल्म तेरी मेरी कहानी भी की थी।

ईशान खट्टर-अनन्या पांडे

फिल्म खाली-पीली की शूटिंग के दौरान मिले ईशान और अनन्या की दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये किसीको पता भी नहीं चला। दोनों साथ में वेकेशन पर भी गए। साथ ही ये कपल एक-दूसरे से खास बांड शेयर करता था। शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में अनन्या को देखकर सबने इनके प्यार पर मुहर लगा दी थी। हालांकि ये रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और दोनों 3 साल चले रिलेशनशिप के बाद अलग हो गए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here