Home Entertainment सिनेमा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस, कपूर और भट्ट परिवार पहुंचा फंक्शन में | Alia Bhatt baby shower pictures and guests

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस, कपूर और भट्ट परिवार पहुंचा फंक्शन में | Alia Bhatt baby shower pictures and guests

0
ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस, कपूर और भट्ट परिवार पहुंचा फंक्शन में | Alia Bhatt baby shower pictures and guests

7 घंटे पहले

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फैंस उनके बेबी शावर का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। आज यानी 5 अक्टूबर को आलिया और रणबीर के घर बेबी शावर की सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। कई बॉलीवुड सेलेबस आलिया और रणबीर के घर उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।

बेबी शावर में आलिया का लुक

बेबी शावर के मौके पर येलो सूट में आलिया बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही हैं। हालांकि, फोटो में रणबीर नहीं नजर आए हैं। आलिया ने अपने बेबी शॉवर के मौके पर येलो एथनिक सूट कैरी किया, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर सामने आ रहा है। फोटोज में आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन और उनकी 2 दोस्त नजर आ रही है। हालांकि,बेबी शॉवर की फोटोज में रणबीर कपूर नहीं नजर आए हैं। जिसे लेकर फैंस सवाल कर रहे हैं।

बेबी शावर में आए ये सेलेब्स

आलिया के बेबी शावर सेलिब्रेशन में परिवार के साथ साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। नीतू कपूर और सोनी राजदान को भी आलिया के घर जाते हुए स्पॉट किया गया। दोनों ही नानी और दादी बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसके अलावा रणबीर की बहन करिश्मा कपूर भी सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं।

करिश्मा इस दौरान पिंक कलर के सूट में नजर आईं, वहीं रणबीर की रियल सिस्टर रिद्धिमा कपूर भी स्पेशयली अपनी भाभी के बेबी शावर के लिए मुंबई आई हैं। इसके अलावा करण जोहर, महेश भट्ट, रिधिमा जैन भी आलिया के बेबी शावर में मौजूद रहे।

बता दें कि आलिया-रणबीर ने अपने बांद्रा में स्थित घर पर बेबी शावर का प्रोग्राम रखा गया। हालांकि, अभी तक फंक्शन की इनसाइड फोटोज सामने नहीं आई है। फैंस भी कपल की बेबी शावर की फोटोज देखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here