Home Technology News प्रौद्योगिकी यह SUV प्राइम और मैक्स 2 वेरिएंट्स में अवेलेबल, जिसकी कीमत 17.50 लाख रुपए से शुरू | Tata Nexon EV Jet Edition launch: SUV will be available in two variants Prime and Max, starting from Rs 17.50 lakh rupees

यह SUV प्राइम और मैक्स 2 वेरिएंट्स में अवेलेबल, जिसकी कीमत 17.50 लाख रुपए से शुरू | Tata Nexon EV Jet Edition launch: SUV will be available in two variants Prime and Max, starting from Rs 17.50 lakh rupees

0
यह SUV प्राइम और मैक्स 2 वेरिएंट्स में अवेलेबल, जिसकी कीमत 17.50 लाख रुपए से शुरू | Tata Nexon EV Jet Edition launch: SUV will be available in two variants Prime and Max, starting from Rs 17.50 lakh rupees

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Tata Nexon EV Jet Edition Launch: SUV Will Be Available In Two Variants Prime And Max, Starting From Rs 17.50 Lakh Rupees

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स ने टाटा नेक्सन EV जेट एडिशन को दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इससे पहले कपंनी ने हाल ही में नेक्सन, हैरियर और सफारी SUVs का जेट एडिशन लॉन्च किया था। जिसमें कई नए फीचर्स, कलर्स और इंटिरियर ट्रीम्स दिए गए थे। अब नेक्सन EV जेट एडिशन को भी कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए नए टाटा नेक्सन EV जेट एडिशन के बारे में जानते हैं…

प्राइस एंड वेरिएंट्स
टाटा नेक्सन EV जेट एडिशन SUV प्राइम और मैक्स दोनों एडिशन में उपलब्ध है। जिनकी कीमतें 17.50 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है। जेट एडिशन नेक्सन EV प्राइम XZ+लक्स ट्रिम में उपलब्ध है। जबकि मैक्स एडिशन को दो ट्रिम्स (XZ+ Lux MAX Jet और XZ+ Lux MAX Jet AC FC WMU) मिलते हैं, जिनकी कीमत 19.54 लाख रुपए और 20.04 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
नेक्सन EV जेट एडिशन का ओवरऑल डिजाइन और डाइमेंशन रेगुलर एडिशन जैसा ही है, इसमें कोई अंतर नहीं है। हालांकि, बॉडी के लिए ब्रोंज फिनिश और प्लैटिनम सिल्वर रूफ का डुअल-टोन कॉम्बिनेशन नेक्सन जेट एडिशन को रेगुलर नेक्सन EV की तुलना में सबसे अलग बनाता है।

इसके अलावा विजुअल चेंजेस में जेट ब्लैक व्हील्स, पियानो ब्लैक से फ्रंट ग्रिल फिनिश समेत अन्य कई चीजें शामिल हैं, जो नेक्सन EV जेट एडिशन को रेगुलर एडिशन के कंपेरिजन में अलग बनाता है।

फीचर्स
नेक्सन EV जेट एडिशन में स्टील ब्रॉन्ज फिनिश मिड-पैड के साथ ट्रिम्स पर पियानो ब्लैक फिनिश और ब्रॉन्ज डेको स्टिच के साथ ड्यूल-टोन ऑयस्टर व्हाइट और ग्रेनाइट ब्लैक इंटीरियर मिलता है। इसमें फ्रंट हेडरेस्ट पर ‘जेट’ लोगो भी मिलता है, जो इसे युनिक टच देता है।

इसके अलावा नेक्सन EV जेट एडिशन में इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टी ब्रेक रीजन मोड, गियर सिलेक्टर के लिए ज्वेलड कंट्रोल नॉब, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग और भी बहुत कुछ मिलता है।

इंजन स्पेसिफिकेशन एंड रेंज
नेक्सन EV जेट एडिशन को पावर देने के लिए इसमें 2 इलेक्ट्रिक इंजनों की च्वाइस दी गई है, जो रेगुलर नेक्सन EV जैसा ही है। पहला 30.2 kWh बैटरी पैक है, जो 127 bhp और 245 Nm का टार्क जनरेट करता है। जबकि, दूसरा 40.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 141 bhp और 250 Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है।

वहीं 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ नेक्सन EV प्राइम 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है और इसकी 312 किमी की रेंज है। जबकि 40.5 kWh बैटरी पैक के साथ नेक्सन EV मैक्स 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 437 किमी की रेंज देती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here