Home Entertainment सिनेमा सेलेब्स ने की फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 सितंबर से लाल किले में दिखाई जाएगी रामलीला | Lav kush Ramleela Celebs did full dress rehearsal, world’s biggest Ramlila to be shown at Red Fort from 26 September

सेलेब्स ने की फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 सितंबर से लाल किले में दिखाई जाएगी रामलीला | Lav kush Ramleela Celebs did full dress rehearsal, world’s biggest Ramlila to be shown at Red Fort from 26 September

0
सेलेब्स ने की फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 सितंबर से लाल किले में दिखाई जाएगी रामलीला | Lav kush Ramleela Celebs did full dress rehearsal, world’s biggest Ramlila to be shown at Red Fort from 26 September

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की सबसे फेमस रामलीला 26 सितंबर से दिल्ली में स्थित लाल किले में दिखाई जाएगी। इस मौके पर 25 सितंबर को सभी कलाकारों ने रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी की। हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के मौके पर लवकुश समिति रामलीला ऑर्गनाइज करा रही है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस रामलीला का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार भी कई एक्टर्स इस स्टेज पर प्रभु श्री राम की महिमा बताते नजर आएंगे।

रामलीला में काम कर रहे हैं ये सेलेब्स

लवकुश रामलीला में इस साल कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स शामिल हैं। टीवी एक्ट्रेस देबलीना चटर्जी रामलीला में सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं राघव तिवारी (राम), अखिलेंद्र कुमार (रावण), अरुण मंडोला (लक्ष्मण), निर्भय वाधवा (हनुमान), असरानी (नारद), मनोज तिवारी(केवट), मंदोदरी(अमिता नांगिया), मनीष चतुर्वेदी(शिव) और मोहित त्यागी विभीषण का रोल निभाने वाले हैं। ये सभी एक्टर्स रामलीला की ड्रेस रिहर्सल में शामिल रहे हैं। इस मौके पर मीडिया और स्पेशल गेस्ट को भी इनवाइट किया गया।

26 सितंबर से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला
लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने एनआईए से बताया कि- इस साल रामलीला को बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर मनोज डायरेक्ट करवा रहे हैं। इसलिए हमें नाटक में कई एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। जो ऑडियंस को बेहद पसंद आएगा। रामलीला की रिहर्सल 1 महीने पहले से चल रही थी, जिसके लिए कई एक्टर दूर-दूर से दिल्ली आए हैं। 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक लाल किले में दशहरा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर से लोग दिल्ली की यह फेमस रामलीला देखने पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here