Home Technology News प्रौद्योगिकी 15,000 रु. में 4G इनेबल्ड लैपटॉप लाएगी कंपनी, 3 महीने में ग्राहकों को मिलने की उम्मीद | Reliance Jio to launch low-cost laptop at Rs 15000, 4G enabled

15,000 रु. में 4G इनेबल्ड लैपटॉप लाएगी कंपनी, 3 महीने में ग्राहकों को मिलने की उम्मीद | Reliance Jio to launch low-cost laptop at Rs 15000, 4G enabled

0
15,000 रु. में 4G इनेबल्ड लैपटॉप लाएगी कंपनी, 3 महीने में ग्राहकों को मिलने की उम्मीद | Reliance Jio to launch low-cost laptop at Rs 15000, 4G enabled

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस जियो 4G इनेबल्ड लो कॉस्ट लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमत करीब 15,000 रुपए होगी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने जियोबुक के लिए क्वालकॉम और माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप की है। रॉयटर्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वॉलकॉम कंपनी आर्म लिमिटेड की टेक्नोलॉजी से तैयार चिपसेट को जियो के लैपटॉप के लिए उपलब्ध कराएगी। वहीं विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम मेकर माइक्रोसॉफ्ट ऐप सपोर्ट देगा। कंपनी इस लैपटॉप को सस्ते 4G जियोफोन की तर्ज पर उतारेगी।

जियो अपने लैपटॉप को टैबलेट के विकल्प के रूप में पेश करेगी। हालांकि जियो ने अपने इस लैपटॉप को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। रिलांयस जियो के भारत में 42 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक है। वो जल्द ही गूगल के साथ मिलकर 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है।

कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरर फ्लेक्स बनाएगी लैपटॉप
जियो के लैपटोप को लोकल लेवल पर ही बनाया जाएगा। इसे कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरर फ्लेक्स प्रोड्यूज करेगा। रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक पिछले साल भारत में पर्सनल कंप्यूटर शिपमेंट का आंकड़ा 1.48 करोड़ यूनिट था। इसमें HP, डैल और लेनोवो की बड़ी हिस्सेदारी रही।

काउंटरपॉइंट के एनालिस्ट तरुण पाठक ने कहा कि जियो बुक के लॉन्च से लैपटॉप मार्केट सेगमेंट में कम से कम 15% का विस्तार होगा।

सस्ता 5G फोन लॉन्च का भी प्लान
RIL ने 45वीं AGM में 5G जियो फोन की भी घोषणा की थी। कंपनी इसे गूगल के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। जियो फोन 5G कब तक लॉन्च होगा और फीचर क्या होंगे इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 2021 में रिलायंस जियो गूगल के साथ मिलकर जियो फोन नेक्स्ट 4G फोन को लॉन्च कर चुकी है।

जियो फोन 5G: एक्सपेक्टेड फीचर्स

  • जियो फोन 5G में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1600 x 720 हो सकता है।
  • यह फोन स्नैपड्रैगन 480 5G SoC से लैस है। इसमें 4GB की रैम दी गई है। इसमें 32GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।
  • इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया होगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • जियो फोन 5G में वही OS दिए जाने की उम्मीद है जो कि जियो एंड्रॉयड फोन में दिया गया है। इस OS को गूगल के साथ साझेदारी में बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here