[ad_1]
- Hindi News
- Tech auto
- Google I O 2021: Google Maps To Highlight Busy Areas, Tailor Route Options To Avoid Hard Braking
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली7 दिन पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/thumb/600x450/web2images/521/2021/05/19/google-io-2021-google-maps-to-highlight-busy-areas_1621411508.jpg)
गूगल ने I/O 2021 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को रिलीज कर दिया है। इस OS में सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसके प्रिव्यू बीटा वर्जन को कई स्मार्टफोन के लिए जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस OS में क्या नया मिलने वाला है।
एंड्रॉयड 12 के नए फीचर्स
- नए OS में प्राइवेसी डैश बोर्ड मिलेगा, इसके जरिए यूजर को यह पता चल पाएगा कि उनके फोन में कौन-से ऐप क्या एक्सेस कर रहे हैं। इसे यूजर्स अपने हिसाब से बदल भी पाएंगे।
- क्रोमबुक यूजर्स को नया फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से उसे अनलॉक कर पाएंगे। क्रोमबुक में यूजर्स को उसके फोन की जानकारी भी मिलेगी।
- नए OS में एक बड़ी लॉक स्क्रीन क्लॉक मिलेगी, जिस पर नोटिफिकेशन भी दिखाई देंगे। क्लॉक की क्विक सेटिंग के गूगल ने रीडिजाइन किया है।
- एंड्रॉयड 12 के जरिए यूजर्स IoT डिवाइस को कनेक्ट कर पाएंगे। ऑटो और डिजिटल कार की चाबी के जरिए यूजर्स अपने फोन से कार को कनेक्ट करने में सक्षम होंगे।
- स्मार्टफोन के पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करने से गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। होम कंट्रोल और गूगल वॉलेट की क्विक सेटिंग्स में बड़े बटन मिलेंगे।
गूगल मैप्स में होगा बड़ा बदलाव
कंपनी ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान मैप्स को लेकर कई बड़े बदलाव की घोषणा की है। गूगल के ब्लॉग के मुताबिक, अब मैप्स पर बिजी एरिया हाइलाइड होंगे। वहीं, हार्ड-ब्रेकिंग से बचने के लिए मैप्स पर कई ऑप्शन मिलेंगे। गूगल ने लिखा कि हार्ड-ब्रेकिंग के चलते ड्राइवर को स्पीड कम करने क लिए मजबूर होना पड़ता है। साथ ही, इससे एक्सीडेंट होने की संभावना भी ज्यादा होती है। ऐसे में मैप्स सड़क में कितनी गलियां हैं, रास्ता कितना सीधा है, इन सभी को कैल्कुलेट करेगा।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगा प्रिव्यू बीटा वर्जन
गूगल ने एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रिव्यू बीटा वर्जन की स्मार्टफोन मॉडल के लिए जारी किया है। इसमें आसुस, ओप्पो, वनप्लस, रियलमी, टेक्नो, शार्प, आईकू, शाओमी, TCL, वीवो और ZTE शामिल हैं। वहीं, गूगल पिक्सल 3 सीरीज और इसके बाद के सभी पिक्सल स्मार्टफोन में इसका अपडेट मिलेगा।
- वनप्लस : वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो
- ओप्पो : फाइंड X3 प्रो
- आईकू : आईकू 7 लीजेंड
- शाओमी : Mi 11, Mi 11 अल्ट्रा, Mi 11i, Mi 11X प्रो
- रियलमी : रियलमी GT
- आसुस : जेनफोन 8
- टेक्नो : केमन 17
[ad_2]
Source link