[ad_1]
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली को हाल ही में मुंबई में किसी ऐड शूट के शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल फोटोज में विराट सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का भी पंजाबी गेट-अप दिखाई दे रही हैं।
वायरल फोटोज में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने सिर पर ब्लैक कलर की पगड़ी, व्हाइट शर्ट और क्रीम कलर की पेंट पहनी हुई है। इसके अलावा विराट फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का लाइट पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट मास्क पहने नजर आ रही हैं। विराट-अनुष्का की यह वायरल फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वे कपल पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सभी विराट के टर्बन लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
अनुष्का के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
विरुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंध थे। दोनों पिछले साल 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म इंडियन विमेन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ग्राउंड से उनकी ट्रेनिंग की कुछ फोटोज भी सामने आई थीं।
इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मई-जून महीने में कोलकाता में शुरू होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रॉसित रॉय कर रहे हैं। अनुष्का लंबे समय बाद इस फिल्म से स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आए थे।
[ad_2]
Source link