![Archana Puran Singh reacts on the memes made on herself; Little angel was born in the house of ‘Kumkum Bhagya’ fame Pooja Banerjee | अर्चना पूरन सिंह ने खुद पर बने मीम्स पर किया रिएक्ट; ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म Archana Puran Singh reacts on the memes made on herself; Little angel was born in the house of ‘Kumkum Bhagya’ fame Pooja Banerjee | अर्चना पूरन सिंह ने खुद पर बने मीम्स पर किया रिएक्ट; ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म](https://karkey.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/untitled1_1647177949.jpg)
[ad_1]
- Hindi News
- Entertainment
- Tv
- Archana Puran Singh Reacts On The Memes Made On Herself; Little Angel Was Born In The House Of ‘Kumkum Bhagya’ Fame Pooja Banerjee
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/untitled1_1647177949.jpg)
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के इलैक्शन में हारने के बाद उन्हें लेकर वायरल हो रहे मीम्स पर रिएक्ट किया है। अर्चना ने कहा, “लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मेरे पास काम नहीं है। लोग मेरे साथ ऐसे क्यों बर्ताव करते हैं कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस आते हैं तो मेरे पास कोई काम नहीं रहेगा। किसी व्यक्ति ने शो छोड़कर राजनीति में जाने का विचार किया, उसे अभी भी शो से जोड़कर देखा जाता है। मैं राजनीति में कभी नहीं रही हूं। मेरा शो में एक खास रोल है, जिसे मैं अच्छे से निभा रही हूं, लेकिन जब भी सिद्धू से जुड़ा कुछ भी होता है, तो मुझ पर मीम्स बनते हैं जो कि बहुत ही खराब बात है।”
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/860520-archanapuransingh-082019_1647177337.jpg)
‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पूजा के भाई नील बनर्जी दिया है। नील ने कहा, “हम अभी नागपुर में हैं और काफी खुश हैं, क्योंकि हमारे परिवार में एक नया सदस्य आया है। घर-परिवार में जश्न का माहौल है। बेबी के पिता और दादी, पूजा के साथ हॉस्पिटल में हैं। हम नन्हीं परी को देखने के लिए बहुत बेताब हैं।” हालंकि पूजा ने अभी तक इस बात की ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/capture_1647177423.png)
कंगना रनोट ने करणवीर बोहरा को लगाई जमकर फटकार
कंगना रनोट का शो ‘लॉक अप’ का हाल ही में प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कंगना ने करणवीर बोहरा को जमकर फटकार लगाई। दरअसल शो में कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने करणवीर बोहरा से जुड़ी चौंकाने वाली बात शेयर की थी। उसी बात पर कंगना ने करणवीर की जमकर क्लास लगाई और कहा, “करणवीर आप पहली बार चार्जशीट में आए। इसके साथ इससे लगता है कि आप डर गए। अंजली से आपने फेक क्रश दिखाने के लिए कहा था।” इस पर करणवीर कहते हैं, “शोज में ऐसे फेक एंगल लाते हैं।” इसके बाद कंगना गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं, “यहां कुछ भी फेक नहीं है। आप ये जो शुरू करना चाहते हैं। क्या इससे आपकी पत्नी और बच्चों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।”
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/capture_1647177505.png)
साइशा शिंदे ने किया खुलसा
‘लॉकअप’ कंटेस्टेंट साइशा शिंदे ने हाल ही में अपनी लाइफ के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। दरअसल एक टास्क था, जिसमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचने के लिए अपने राज खोलने थे। इसमें साइशा ने बताया कि जब वो 10 साल की थीं तब उनके करीबी फैमिली मेंबर ने उनका मोलेस्टेशन किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो उनसे कुछ साल बड़े थे। उस समय वो कन्फ्यूज्ड थीं कि इसको मोलेस्टेशन कहना ठीक है या नहीं क्योंकि दोनों में ज्यादा एज गैप नहीं था। साइशा ने बताया कि कुछ साल समझने के बाद उन्होंने समझा कि वो मोलेस्टेशन ही था।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/13/capture_1647177676.png)
[ad_2]
Source link