Home Technology News प्रौद्योगिकी Auto Sales Data in March 2022 Live: Escorts Tractor Sales Rise 65% | सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी से MG मोटर्स की बिक्री 14.5% गिरी, आयशर को 25% का फायदा

Auto Sales Data in March 2022 Live: Escorts Tractor Sales Rise 65% | सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी से MG मोटर्स की बिक्री 14.5% गिरी, आयशर को 25% का फायदा

0
Auto Sales Data in March 2022 Live: Escorts Tractor Sales Rise 65% | सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी से MG मोटर्स की बिक्री 14.5% गिरी, आयशर को 25% का फायदा

[ad_1]

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मार्च में हुई गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। सालाना आधार की तुलना में मार्च 2022 की सेल्स में गिरावट हुई है। ज्यादातर कंपनियों को सप्लाई चेन प्रभावित होने और सेमीकंडक्टर की कमी के चलते नुकसान हुआ है। चलिए इन सभी कंपनियों के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

मारुति सुजुकी की बिक्री 1.15% बढ़ी
मारुति सुजुकी की मार्च महीने में 167,014 कारें बिकी हैं। कंपनी की सेल में यूटिलिटी व्हीकल, कॉम्पैक्ट सेगमेंट, LCV, वैन का बड़ा योगदान है। इस हिसाब से कंपनी की बिक्री पिछले महीने की तुलना में करीब 1.15% बढ़ी है।

  • पिछले साल की तुलना में इस मार्च में घरेलू बिक्री बढ़कर करीब दोगुनी 146,203 हुई।
  • एक्सपोर्ट 146% बढ़कर 11,597 यूनिट हुए।
  • मिनी और कॉम्पैक्ट व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 103% बढ़ी।

MG की सालाना बिक्री 14.5% गिरी
MG मोटर इंडिया की बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 14.5% गिर गई। कंपनी का कहना है कि सप्लाई चेन प्रभावित होने की वजह से उसकी बिक्री प्रभावित हुई है। उनके सामने अभी भी सेमीकंडक्टर की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर उनकी कार बिक्री पर हो रहा है। कंपनी ने बीते महीने 4,721 यूनिट की बिक्री की। कंपनी भारतीय बाजार में एस्टर, हैक्टर, ग्लोस्टर और ZS EV बेचती है। हालांकि, कंपनी को मंथली बेस्ड पर 4.2% का फायदा मिला है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी
महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री फरवरी के मुकाबले मार्च में करीब 8% बढ़ी है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी के अच्छी डिमांड देखने मिल रही है। कंपनी की ओवरऑल ऑटो सेल 86% बढ़ी हैं। कंपनी ने मार्च में 40,403 व्हीकल बेचे हैं। कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बिक्री करीब दोगुनी हो गई है। ट्रैक्टर सेगमेंट में घरेलू बिक्री 122% बढ़कर 29,817 यूनिट हो गई है।

एस्कॉर्ट की सालाना बिक्री 45.6% गिरी
एस्कॉर्ट लिमिटेड ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 45.6% गिर गई। कंपनी ने बीते महीने घरेलू बाजार में 9,483 और देश के बाहर 591 यूनिट की बिक्री की। हालांकि, मासिक आधार पर कंपनी को 65% की धमाकेदार ग्रोथ मिली है। कंपनी का कहना है कि इस साल मानसून सीजन में उसे ट्रैक्टर की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

अशोक लेलैंड की बिक्री करीब 25% बढ़ी
ट्रक मेकर कंपनी अशोक लेलैंड ने मार्च महीने में 17,231 यूनिट व्हीकल बेचे हैं। फरवरी के मुकाबले मार्च में कंपनी की बिक्री करीब 25% बढ़ी है। सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में करीब 8 गुना का इजाफा हुआ है। घरेलू मीडियम और हैवी कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर करीब 6 गुना बढ़ी है।

VECV की बिक्री में 25% का उछाल
बीत महीने वोल्वो आयशर के कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री में शानदार उछाल देखने को मिला। कंपनी ने 25.1% की सालाना ग्रोथ के साथ 8,803 यूनिट की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 7,037 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी को मासिक आधार पर भी 50.3% की ग्रोथ मिली है। VECV ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में 31% की ग्रोथ के साथ 7,929 यूनिट और देश के बाहर 652 की बिक्री की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here