Home Technology News प्रौद्योगिकी Columbia attorney general to add Facebook CEO Mark Zuckerberg to consumer protection lawsuit | अटॉर्नी जनरल ने जुकरबर्ग को भी इससे जोड़ा, 8.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को डेटा के आधार पर गुमराह करने का आरोप

Columbia attorney general to add Facebook CEO Mark Zuckerberg to consumer protection lawsuit | अटॉर्नी जनरल ने जुकरबर्ग को भी इससे जोड़ा, 8.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को डेटा के आधार पर गुमराह करने का आरोप

0
Columbia attorney general to add Facebook CEO Mark Zuckerberg to consumer protection lawsuit | अटॉर्नी जनरल ने जुकरबर्ग को भी इससे जोड़ा, 8.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को डेटा के आधार पर गुमराह करने का आरोप

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Columbia Attorney General To Add Facebook CEO Mark Zuckerberg To Consumer Protection Lawsuit

वॉशिंगटन6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलंबिया जिले के अटॉर्नी जनरल ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को उपभोक्ता संरक्षण मुकदमे में जोड़ने की योजना बनाई है। अटॉर्नी जनरल कार्ल रैसीन ने मंगलवार को कहा कि मामले के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के इंटरव्यू और रिव्यू से पता चला है कि महत्वपूर्ण निर्णयों के दौरान जुकरबर्ग ने अभियोजकों की तुलना में ज्यादा एक्टिव रोल प्ले किया था।

फेसबुक के खिलाफ दिसंबर 2018 में कोलंबिया जिले के सुपीरियर कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी। मार्च 2018 में कई मीडिया प्लेटफार्म ने कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक डेटा चोरी करने के आरोप लगाए थे। कंपनी ने 87 मिलियन (8.7 करोड़) से ज्यादा यूजर्स के डेटा के आधार पर गुमराह किया था। इसमें आधे से ज्यादा कोलंबिया जिले के लोग थे।

फेसबुक का तर्क यूजर्स को गुमराह नहीं किया

  • फेसबुक ने एक जज से यह कहते हुए मुकदमा खारिज करने को कहा कि कंपनी ने कभी यूजर्स को गुमराह नहीं किया। जून 2019 में जज फर्न फ्लैनगन सैडलर ने फेसबुक के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
  • श्री रैसीन ने कहा कि जांच से पता चला है कि 2010 में इस प्रोडक्ट में बदलाव आया, जिससे सैकड़ों थर्ड-पार्टी डेवलपर्स को फेसबुक यूजर्स के डेटा तक पहुंचने का एक्सेस मिल गया। ये जुकरबर्ग के दिमाग की उपज थी। उन थर्ड पार्टी में एक एकेडमिक ने फेसबुक डेटा को कैम्ब्रिज एनालिटिका को सौंप दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि इन परिस्थितियों में जुकरबर्ग को मुकदमे में शामिल करना निर्विवाद रूप से जरूरी है। इससे एक संदेश भेजना चाहिए कि सीईओ सहित कॉर्पोरेट नेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

क्या है कैंब्रिज एनालिटिका?
यह पॉलिटिकल कंसल्टिंग डेटा एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी पहली बार तब सुर्खियों में आई थी, जब इस पर डेटा मैन्युपुलेशन करके 2016 में अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने के आरोप लगे थे। 2019 में भाजपा ने आम चुनाव के लिए कांग्रेस पर क्रैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने का आरोप लगाया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here