![Disha Patani Trolled For Her Bikini Pictures | 2021 की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोल हुईं दिशा पाटनी, यूजर बोले-टाइगर की शर्ट पहनकर घूम रही हो Disha Patani Trolled For Her Bikini Pictures | 2021 की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोल हुईं दिशा पाटनी, यूजर बोले-टाइगर की शर्ट पहनकर घूम रही हो](https://karkey.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/31/disha_1640956321.jpg)
[ad_1]
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/31/disha_1640956321.jpg)
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव्स में हैं। जहां से दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीच के फोटो शेयर कर रहे हैं। दिशा की पिंक बिकनी वाली फोटो पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। यानी साल के आखिरी दिन भी वे ट्रोलिंग से नहीं बच पाईं।
यूजर ने इस तरह के कमेंट किए
एक यूजर ने लिखा- टाइगर की शर्ट पहनकर घूम रही हो। एक और यूजर ने लिखा- अगले जनम मोहे टाइगर ही कीजो। एक और यूजर ने लिखा- फोटोग्राफर अपना टाइगर भाई है। हालांकि कुछ यूजर्स ने दिशा के गले में क्रॉस लॉकेट पर भी सवाल पूछ डाले। किसी ने पूछा -क्या ये क्रिश्चियन हैं। वहीं एक ने लिखा- मुझे लगता था ये हिंदू है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/31/1_1640957618.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/31/2_1640957631.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/31/3_1640957642.jpg)
ये हैं दिशा और टाइगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात अगर दिशा के वर्क फ्रंट की करें तो वे योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने शूट की फोटो भी शेयर की थी। इसके अलावा टाइगर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- फिर से शूटिंग पर जाने का समय। एक आखिरी शेड्यूल। हीरोपंती 2। गौरतलब है कि टाइगर की यह फिल्म 2022 में ईद पर रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link