Home Entertainment सिनेमा From Amitabh Bachchan, Anushka Sharma to Priyanka Chopra, these stars from UP rule Bollywood | अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड पर राज करते हैं यूपी से आए ये सितारे

From Amitabh Bachchan, Anushka Sharma to Priyanka Chopra, these stars from UP rule Bollywood | अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड पर राज करते हैं यूपी से आए ये सितारे

0
From Amitabh Bachchan, Anushka Sharma to Priyanka Chopra, these stars from UP rule Bollywood | अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड पर राज करते हैं यूपी से आए ये सितारे

[ad_1]

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी इलेक्शन के नतीजे अब बस कुछ ही घंटों में आने ही वाले हैं। देखना होगा कि कौन जीत हासिल कर यूपी की कमान संभालकर हीरो बनता है। इसी बीच आइए जानते हैं यूपी के कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में जिन्होंने न केवल इंडस्ट्री में जगह बनाई बल्कि एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया-

अमिताभ बच्चन- प्रयागराज​​​​​​​

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। बिग बी का परिवार प्रतापगढ़ से ताल्लुक रखता है। स्कूली शिक्षा प्रयागराज से पूरी करने के बाद बिग बी ने नैनीताल और दिल्ली में रहकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ महीनों तक कलकत्ता की एक शिपिंग कंपनी में काम किया था। अमिताभ ने 1969 की फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अनुष्का शर्मा- आयोध्या​​​​​​​

अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 में आयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था, हालांकि उनकी परवरिश बेंगुलरू में हुई है। बेंगलुरू में अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अनुष्का मॉडलिंग करियर बनाने के लिए मुंबई गई थीं। कई सालों तक मॉडलिंग से कामयाबी हासिल करने के बाद अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से एक्टिंग डेब्यू किया था।

प्रियंका चोपड़ा- बरेली

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड में हुआ था, हालांकि उन्होंने अपने पढ़ाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली में रहकर की थी। 13 साल की उम्र में प्रियंका पढ़ाई के लिए यूएस गई थीं। यहां रहते हुए प्रियंका ने मॉडलिंग की और कई ब्यूटी पेजेंट जीते। साल 2000 में प्रियंका ने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। मिस इंडिया बनने के बाद प्रियंका को कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिले थे। हमराज जैसी कई फिल्में ठुकराने के बाद एक्ट्रेस ने 2003 में द हीरो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

दिशा पाटनी- बरेली

राधे फिल्म स्टार दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ था। एक्ट्रेस ने लखनऊ से ग्रेजुएशन पूरा किया था। साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया के स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद दिशा ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। तेलुगू फिल्म लोफर से एक्टिंग करियर शुरू करने के बाद दिशा ने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी- बुधाना​​​​​​​​​​​​​​

अपनी एक्टिंग से तारीफें लूटने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म मुजफ्फरपुर जिले के एक छोटे से गांव बुधाना में हुआ था। झारखंड में पढ़ाई पूरी करने के बाद नवाज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। 1999 में नवाज सरफरोश फिल्म में एक छोटे से रोल में नजर आए थे।

लारा दत्ता- गाजियाबाद

मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली लारा दत्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस पिछले 20 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

राजपाल यादव- शाहजहांपुर

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सालों से लोगों को हंसाते चले आ रहे राजपाल यादव भी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैं। राजपाल 1999 में बॉलीवुड में आए थे। शुरुआत में छोटे मोटे रोल करने के बाद राजपाल को बड़े ऑफर मिलने लगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here