Home Entertainment सिनेमा Kajol bought two apartments worth 11 crores in Mumbai, these celebs also invested heavily in property during the Corona period | काजोल ने मुंबई में खरीदे 11 करोड़ के दो अपार्टमेंट, इन सेलेब्स ने भी कोरोनाकाल में जमकर किया प्रॉपर्टी में निवेश

Kajol bought two apartments worth 11 crores in Mumbai, these celebs also invested heavily in property during the Corona period | काजोल ने मुंबई में खरीदे 11 करोड़ के दो अपार्टमेंट, इन सेलेब्स ने भी कोरोनाकाल में जमकर किया प्रॉपर्टी में निवेश

0
Kajol bought two apartments worth 11 crores in Mumbai, these celebs also invested heavily in property during the Corona period | काजोल ने मुंबई में खरीदे 11 करोड़ के दो अपार्टमेंट, इन सेलेब्स ने भी कोरोनाकाल में जमकर किया प्रॉपर्टी में निवेश

[ad_1]

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में दो नए अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये नए अपार्टमेंट काजोल और अजय के घर शिव शक्ति के पास स्थित बिल्डिंग अनन्या में हैं। 2000 स्क्वेयर फीट में बने इन अपार्टमेंट कीमत 11.95 करोड़ रुपए बताई जा रही है जिसका भुगतान एक्ट्रेस ने जनवरी में किया था।

अजय देवगन- काजोल

साल 2021 में काजोल और अजय देवगन ने जुहू इलाके में आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 60 करोड़ है। अजय-काजोल का ये बंगला 5310 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। यह बंगला भी काजोल और अजय के ‘शिव शक्ति’ बंगले के करीब ही है।

जाह्नवी कपूर

जनवरी 2021 में जाह्नवी कपूर ने जुहू में स्थित एक लग्जरी घर खरीदा है। जाह्नवी का नया घर तीसरी मंजिल पर है जिसकी कीमत 39 करोड़ बताई जा रही है।

अर्जुन कपूर

भूत पुलिस एक्टर अर्जुन कपूर ने मई 2021 में नया फ्लेट खरीदा है। बांद्रा में चौथी मंजिल के इस फ्लेट की कीमत 20-22 करोड़ रुपए है। इसी सोसाइटी में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी रहती हैं।

अमिताभ बच्चन

मई 2021 में अमिताभ बच्चन ने ओशीवारा में नया ड्यूप्लेक्स खरीदा है। ये ड्यूप्लेक्स अटलांटिक बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है। 5700 स्क्वेयर फीट में बने इस ड्यूप्लेक्स की कीमत 31 करोड़ रुपए है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी ने भी अमिताभ बच्चन की ही तरह अटलांटिस बिल्डिंग में एक फ्लेट खरीदा है। अप्रैल 2021 में सनी ने ये फ्लेट 16 करोड़ रुपए में खरीदा है।

जैकलीन फर्नांडिस

फरवरी 2021 में जैकलीन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर कर्मयोग खरीदा है। इस घर के लिए जैकलीन ने 7 करोड़ रुपए कीमत चुकाई है।

आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया ने साल 2020 में बांद्रा पाली हिल की वास्तु बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल में एक अपार्टमेंट खरीदा है। 2,460 स्क्वेयर फीट में बने इस अपार्टमेंट की कीमत 32 करोड़ रुपए है। इस बिल्डिंग में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी एक फ्लैट है।

ऋतिक रोशन

जुहू में स्थित सी फेसिंग अपार्टमेंट के बाद ऋतिक रोशन ने 2020 में दो नए घर खरीदे हैं। दोनों ही घर जुहू-वर्सोवा लिंक रोड की मन्नत बिल्डिंग की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर हैं। ये अपार्टमेंट 38000 स्क्वेयर फीट पर बने है जिनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने 2020 में सेक्टर 6, पंचकुला, चंडीगढ़ में अपने परिवार के लिए घर खरीदा है। उनके फैमिली हाउस की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here