Home Entertainment सिनेमा Mom To Be: From Kajal Aggarwal to Natasha Stankovic, this year these actress will give good news | काजल अग्रवाल से लेकर नताशा स्तानकोविक तक, इस साल इन सेलेब्स के घर भी गूंजेगी किलकारियां

Mom To Be: From Kajal Aggarwal to Natasha Stankovic, this year these actress will give good news | काजल अग्रवाल से लेकर नताशा स्तानकोविक तक, इस साल इन सेलेब्स के घर भी गूंजेगी किलकारियां

0
Mom To Be: From Kajal Aggarwal to Natasha Stankovic, this year these actress will give good news | काजल अग्रवाल से लेकर नताशा स्तानकोविक तक, इस साल इन सेलेब्स के घर भी गूंजेगी किलकारियां

[ad_1]

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2021 में करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा, दीया मिर्जा और श्रेया घोषाल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर नन्हें मेहमानों की एंट्री हुई थी, जिसके बाद इस साल भी कई एक्ट्रेस गुड न्यूज देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं 2022 में किन सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजेगीं।

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस साल पहली बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में दुबई गए कपल ने सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज शेयर की है। काजल के पति गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर के साथ लिखा है, 2022 की तरफ देख रहा हूं। इसके साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी शेयर किया है। बता दें कि कपल ने अक्टूबर 2020 में मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी।

नताशा स्तानकोविक

एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस साल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने फैमिली गेट-टुगेदर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो नताशा के बेबी बम्प के साथ पोज देते नजर आए हैं। बता दें कि कपल ने 2020 में सीक्रेट सेरेमनी में शादी की थी और इसी साल उनके घर में पहले बेटे का जन्म हुआ था। कपल के पहले बेटे का नाम अगस्त्य है।

भारती सिंह

37 की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज को भारती के करीबी ने कन्फर्म किया है, हालांकि कॉमेडियन इस बात पर चुप्पी साधी हुई हैं। भारती और हर्ष ने बेबी के लिए अपने वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लिया था, हालांकि कॉमेडियन हाल ही में बिग बॉस 15 में नजर आई हैं।

संजना गलरानी

कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी इस साल मई 2022 में मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। प्रेग्नेंट होने के बावजूद एक्ट्रेस खुद को एक्टिव रखते हुए वर्क कमिटमेंट पर ध्यान दे रही हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here