![Rajinikanth Daughter Aishwaryaa and Dhanush making adjustments to be with their children | ऐश्वर्या-धनुष अलग होने के बाद भी बच्चों की साथ में कर रहे को-पेरेंटिंग, दोनों ने जनवरी में किया था सेपरेशन अनाउंस Rajinikanth Daughter Aishwaryaa and Dhanush making adjustments to be with their children | ऐश्वर्या-धनुष अलग होने के बाद भी बच्चों की साथ में कर रहे को-पेरेंटिंग, दोनों ने जनवरी में किया था सेपरेशन अनाउंस](https://karkey.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/10/untitled2_1646910744.jpg)
[ad_1]
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/10/untitled2_1646910744.jpg)
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष पिछले कुछ महीनों से अपने सेपरेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि धनुष और ऐश्वर्या दोनों अपने बच्चों के लिए एडजस्ट कर रहे हैं। अलग होने के बाद भी दोनों यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े हैं, जब दोनों में से कोई एक व्यस्त या अस्वस्थ हो। दोनों साथ में अपने बच्चों यात्रा और लिंगा की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
ऐश्वर्या के बीमार होने पर धुनष कर रहे हैं बच्चों की देखभाल
ऐश्वर्या कुछ दिनों पहले ही कोरोना से रिकवर हुई थीं। हालांकि, इस हफ्ते एक बार फिर बुखार और चक्कर आने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है। क्योंकि, कोरोना से रिकवर होने के बाद भी उनका शरीर अभी भी काफी कमजोर है। इस बात की जानकारी ऐश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी कुछ फोटोज शेयर कर दी थी। इससे पहले डायरेक्टर ऐश्वर्या ने कोविड से रिकवर होने के बाद काम पर वापसी कर ली थी। उन्होंने अपने नए गाने ‘मुसाफिर’ पर हैदराबाद में काम करना शुरू भी कर दिया था। लेकिन, तबियत खराब होने के कारण एक बार फिर उनके काम पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में इन दिनों बच्चे धनुष के साथ रह रहे हैं। वहीं जब धनुष बिजी रहते हैं तो ऐश्वर्या बच्चों की देखभाल करती हैं। इस तरह से बच्चे दोनों के साथ कुछ दिन साथ रहते हैं। हालांकि, दोनों बच्चे ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ ही रहते हैं। ऐसे में कपल पूरी कोशिश कर रहा है कि, बच्चों को माता-पिता दोनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सके।
धनुष-ऐश्वर्या ने पोस्ट शेयर कर दी थी सेपरेशन की जानकारी
ऐश्वर्या और धनुष ने 17 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अपने सेपरेशन की घोषणा की थी। इसके बाद से दोनों माता-पिता असहज महसूस कर रहे थे, जब उनके बच्चे उनके आसपास नहीं थे। लेकिन, स्पष्ट रूप से मतभेद अपरिवर्तनीय हो गए थे और 18 साल के बावजूद दोनों के लिए शादी को जारी रखना संभव नहीं पा रहा था। दोनों ने फैसला किया था कि वो मीडिया के सामने उन बातों का जिक्र नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें अलग होने का फैसला लेना पड़ा था।
बता दें कि ऐश्वर्या और धनुष ने पोस्ट शेयर कर अपने सेपरेशन की जानकारी दी थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, “हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।”
[ad_2]
Source link