![valimai vs Gangubai Kathiawadi | alia’s film earned 13 crores on the second day | गंगूबाई काठियावाड़ी ने दूसरे दिन कमाए 13 करोड़, अजित की वलिमै 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल valimai vs Gangubai Kathiawadi | alia’s film earned 13 crores on the second day | गंगूबाई काठियावाड़ी ने दूसरे दिन कमाए 13 करोड़, अजित की वलिमै 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल](https://karkey.in/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/27/va_1645957877.jpg)
[ad_1]
11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/27/va_1645957877.jpg)
आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हो गई है। इसके साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 13.32 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही आलिया की इस फिल्म ने दो दिन में 23 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यह फिल्म 50% ऑक्यूपेंसी के साथ रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में दर्शक फिर से पहुंचना शुरू हो गए हैं इससे फिल्म की कमाई पर रफ्तार लग सकती है।
वहीं साउथ सुपरस्टार अजित की वलीमै ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसका तमिलनाडु में अब तक 81.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही भीमला नायक ने भी अपने दूसरे दिन तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश सर्कल से 62 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
अजित का साउथ में है क्रेज
फिल्म और अजित कुमार को लेकर फैंस का क्रेज इतना है कि साउथ के कई शहरों में सिनेमाघरों के बाहर सड़कों पर जाम लगा हुआ है। जिसके कारण कई रूट डायवर्ट भी करने पड़े। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस अजित कुमार के बड़े-बड़े पोस्टर्स को भी दूध से नहलाते नजर आ रहे हैं।
[ad_2]
Source link