Home Technology News प्रौद्योगिकी Kia reveals EV launch plans for India, to produce mid-size EV models from 2025 | किआ अगले 5 साल में 14 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी, जानिए कंपनी की प्लानिंग

Kia reveals EV launch plans for India, to produce mid-size EV models from 2025 | किआ अगले 5 साल में 14 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी, जानिए कंपनी की प्लानिंग

0
Kia reveals EV launch plans for India, to produce mid-size EV models from 2025 | किआ अगले 5 साल में 14 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी, जानिए कंपनी की प्लानिंग

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Kia Reveals EV Launch Plans For India, To Produce Mid size EV Models From 2025

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किआ ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने का नया प्लान तैयार किया है। साउथ कोरियन ब्रांड ने पहले 2026 तक 11 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए कमिटमेंट किया था। कंपनी ने अब, उस टारगेट को साल 2027 तक 14 मॉडल में रिवाइज किया गया है। किआ ने 1.60 लाख यूनिट्स का नया सेल टारगेट तय किया है जो साल 2022 में एनुअल सेल टारगेट का 5% है। साल 2026 तक, किआ ने 8.07 लाख यूनिट्स को बेचने की प्लानिंग बनाई है जो एनुअल सेल का 21% होगी। 2030 तक, किआ ने 1।2 मिलियन यूनिट्स का टारगेट हासिल करने की प्लानिंग बनाई है, जो कुल सेल का 30% है। किआ ने अनाउंसमेंट की है कि वह भारत, अमेरिका, यूरोप, चीन और कोरिया में इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रोडक्शन करने की प्लानिंग बना रही है।

किआ ने हर साल कम से कम दो BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) लॉन्च करने और 2027 तक 14 BEV की पूरा लाइन-अप बनाने की प्लानिंग बनाई है। किआ दो इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक एक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक और उभरते बाजारों के लिए एक मॉडल और एक एंट्री लेवल BEV मॉडल पेश करेगी।

किआ की EV9 इलेक्ट्रिक SUV फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल EV9 2023 में लॉन्च होगा। EV9 एक बड़ी SUV है जिसकी कुल लंबाई लगभग 5 मीटर है। साइज के बावजूद, किआ का दावा है कि यह 5 सेकेंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज के मामले में, SUV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 540 किमी की दूरी तय करेगी। यह 6 मिनट के चार्ज के साथ 100 किमी की ड्राइविंग रेंज भी ऑफर कर सकती है।

भारत में इलेक्ट्रिकव्हीकल्स का प्रोडक्शन ईवीएस के लिए अपने रोडमैप पर बात करते हुए, किआ ने कहा कि वह भारत में 2025 से एंट्री और मिड साइज के ईवी मॉडल तैयार करने की प्लानिंग बना रही है। यूरोप में, छोटे और मिड साइज के ईवी का प्रोडक्शन 2025 से शुरू किया जाएगा। अमेरिका में, जहां मिड साइज के SUV और पिकअप पॉपुलर हैं, इन मॉडलों के इलेक्ट्रिक वैरिएंट 2024 से लोकली मैनुफैक्चर किए जाएंगे। चीन में, किआ ने अगले साल से मिड साइज के इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल पेश करने की प्लानिंग बनाई है।

किआ बैटरी की सप्लाई और डिमांड की स्ट्रेटजी सेटअप करने और बैटरी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने की भी प्लानिंग बना रही है क्योंकि ईवी की सेल में बढ़ोतरी के कारण 2030 में डिमांड 13GWh से बढ़कर 119GWh हो जाने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here