Home Technology News प्रौद्योगिकी Tata Concept Curvv Electric SUV unveiled in India, to get petrol/ diesel engine options later | टाटा कर्व इलेक्ट्रिक SUV में 500 किमी तक रेंज होगी, अगले 2 साल बाद भारत में लॉन्चिंग का प्लान

Tata Concept Curvv Electric SUV unveiled in India, to get petrol/ diesel engine options later | टाटा कर्व इलेक्ट्रिक SUV में 500 किमी तक रेंज होगी, अगले 2 साल बाद भारत में लॉन्चिंग का प्लान

0
Tata Concept Curvv Electric SUV unveiled in India, to get petrol/ diesel engine options later | टाटा कर्व इलेक्ट्रिक SUV में 500 किमी तक रेंज होगी, अगले 2 साल बाद भारत में लॉन्चिंग का प्लान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Tata Concept Curvv Electric SUV Unveiled In India, To Get Petrol Diesel Engine Options Later

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स ने भारत में एक खास इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक SUV टाटा की पहली कार होगी जिसे पेट्रोल- डीजल वर्जन की बजाय सबसे पहले इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जाएगा। इसकी भारत में 2 साल बाद तक बिक्री होगी। इसकी कीमत कितनी होगी कंपनी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ समय बाद इसे पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा।

टाटा कर्व ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई गई टाटा सियरा ईवी कॉन्सेप्ट की तरह SUV है।

टाटा कर्व ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई गई टाटा सियरा ईवी कॉन्सेप्ट की तरह SUV है।

टाटा कर्व को कूपे रूफलाइन के साथ डिजाइन किया गया है और यह ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई गई टाटा सियरा ईवी कॉन्सेप्ट की तरह है। टाटा के अनुसार, कर्व को मिड-साइज SUV के ऊपर और प्रीमियम SUV सेगमेंट के नीचे रखा जाएगा। इसके दूसरे जनरेशन में ये सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक रेंज देगी।

टाटा मोटर्स पहले ही एलान कर चुकी है कि वह आने वाले 5 सालों में ईवी सेगमेंट में लगभग 10 नई कार लॉन्च करेगी। इसके लिए वह 15,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। टाटा कर्व को सामने से देखने पर LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) हैं जो बोनट क्रीज की चौड़ाई में, किनारे से और ORVM में फैले हुए हैं जो प्राइमरी हेडलाइट्स व्हीकल्स के बम्पर पर हैं। आपको इसमें हेडलाइट ट्रंगल शेप में दिखेगी।

इसमें ग्रे मशीन-कट अलॉय व्हील लगे हैं। कार के पिछले हिस्से पर टाटा और ईवी के लोगो लगे हुए हैं। यह घुमावदार बैक विंडशील्ड और स्लीक रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ काफी अट्रैक्टिव लगती है।

टाटा कर्व ईवी में यूनीक डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे।

टाटा कर्व ईवी में यूनीक डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इसका व्हीलबेस लंबा होगा। यह सीधे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, VW ताइगुन, MG एस्टर, निशान किक्स और स्कोडा कुशाक से मुकाबला करेगा।

कार के पिछले हिस्से पर टाटा और ईवी के लोगो लगे हुए हैं।

कार के पिछले हिस्से पर टाटा और ईवी के लोगो लगे हुए हैं।

इसमें एक बड़ी ली-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल होगा, जो जेन 2 प्लेटफॉर्म 400 से 500 किमी की रेंज के साथ फेसलिफ्टेड MG ZE EV और अपकमिंग हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और किआ निरो EV को टक्कर देगा।

टाटा कर्व कॉन्सेप्ट के इंटीरियर में एक यूनीक डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक बड़ा रोटरी डायल अन्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here