Home Technology News प्रौद्योगिकी Top 10 electric cars: Tata Nexon EV, Tigor EV continue to lead EV sales charts | देश में दो महीने में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, टाटा की नेक्सन EV ने मारी बाजी

Top 10 electric cars: Tata Nexon EV, Tigor EV continue to lead EV sales charts | देश में दो महीने में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, टाटा की नेक्सन EV ने मारी बाजी

0
Top 10 electric cars: Tata Nexon EV, Tigor EV continue to lead EV sales charts | देश में दो महीने में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, टाटा की नेक्सन EV ने मारी बाजी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Top 10 Electric Cars: Tata Nexon EV, Tigor EV Continue To Lead EV Sales Charts

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री जनवरी और फरवरी में बढ़ी है। साल के सिर्फ दो महीनों में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने रजिस्ट्रेशन के 1 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। इसमें टाटा मोटर्स ने लीड किया। कई व्हीकल्स मैन्युफैक्चरर अब देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की पेशकश कर रहे हैं। यहां हम आपको फरवरी महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारें में बता रहे हैं…..

1. टाटा नेक्सन/टाटा टिगोर
मार्केट में 96% की हिस्सेदारी के साथ टाटा इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। इसके दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स- टाटा नेक्सन EV और टाटा टिगोर EV, ने फरवरी में लगभग 2,264 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई कारों की तुलना में 421% ज्यादा है। टाटा नेक्सन EV की कीमत 14.29 से 16.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि टाटा टिगोर EV की कीमत 11.99 लाख रुपए से शुरू होती है और 13.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

2. न्यू MG ZS EV
MG मोटर इंडिया ने हाल ही में इंडियन मार्केट में ऑल-इलेक्ट्रिक 2022 MG ZS EV फेसलिफ्ट को अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन, बेहतर रेंज और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। यह कार साल 2022 के लिए पहले ही बिक चुकी है, इसलिए ब्रिटिश ऑटो मेकर ने 2022 MG ZS EV के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी इस साल के अंत में इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर सकती है।

MG मोटर ने इस कार को कुल दो वैरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उतारा है। जहां इसके एक्साइट वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, वहीं इसके एक्सक्लूसिव वैरिएंट को 25.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है। इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 8 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।

3. महिंद्रा ई वेरिटो
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक सेडान ई वेरिटो ने फरवरी 2022 में पिछले साल की तुलना में 20% की ग्रोथ देखी है। इसकी कीमत 12.67 लाख रुपए है और यह 13.03 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

4. BYD e6
BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV को चीन की BYD ऑटो बनाती है, जो एक खासतौर से B2B पेशकश है। इस कार को भारत में केवल फ्लीट ऑपरेटर्स से ही खरीद सकते हैं। कंपनी ने फरवरी महीने में इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 की 10 यूनिट बेचीं। कार की कीमत 29.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

5. ऑडी ई ट्रॉन
लीडिंग लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर में से ऑडी ने 2021 के अंत में ऑडी ईट्रॉन लॉन्च की। कंपनी ने फरवरी में लगभग 7 यूनिट्स की बिक्री की, जो उसके कॉम्पिटीटर मर्सिडीज, जगुआर और पोर्श से ज्यादा है। ऑडी ने नए ई-ट्रॉन की कीमत 1 करोड़ रुपए रखी है और भारत में इसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए तक जाती है।

6. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
कंपनी कोना ईवी की 7 यूनिट्स को ऑडी के ही बराबर बेचने में कामयाब रही। टाटा नेक्सन EV और MG ZS EV जैसी कारों की वजह से इसे बाजार में टक्कर मिल रही है। हुंडई ने कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.79 लाख रुपए रखी है, जो 23.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here