Home Technology News प्रौद्योगिकी Women’s Day 2022 Gifts Ideas for Mom, Wife, Girlfriend | ब्लूटूथ हेडसेट, स्मार्ट बल्ब या UV सैनेटाइजर; बहन से गर्लफ्रेंड तक गिफ्ट के लिए 7 ऑप्शन

Women’s Day 2022 Gifts Ideas for Mom, Wife, Girlfriend | ब्लूटूथ हेडसेट, स्मार्ट बल्ब या UV सैनेटाइजर; बहन से गर्लफ्रेंड तक गिफ्ट के लिए 7 ऑप्शन

0
Women’s Day 2022 Gifts Ideas for Mom, Wife, Girlfriend | ब्लूटूथ हेडसेट, स्मार्ट बल्ब या UV सैनेटाइजर; बहन से गर्लफ्रेंड तक गिफ्ट के लिए 7 ऑप्शन

[ad_1]

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 मार्च को दुनियाभर में विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर आप भी अपनी मां, बहन, दोस्त या किसी अन्य विमेंस को गिफ्ट देना चाहते हैं, तब हम यहां आपको कुछ ऑप्शन दे रहे हैं। ये ऐसे गिफ्ट हैं जिन्हें इस्तेमाल करने वाला हमेशा आपको याद रखेगा। ये गिफ्ट्स लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करते हैं। तो चलिए जल्दी से इन गिफ्ट्स के बारे में जान लते हैं…

1. इनफिनिटी JBL ब्लूटूथ हेडसेट
कीमत: 1,299 रुपए

पहला गिफ्टभी म्यूजिक लवर्स के लिए हैं। इनफिनिटी JBL ग्लाइड 501 ब्लूटूथ हेडसेट भी म्यूजिक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, जिसके बाद 20 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें डुअल इक्वालाइजर मोड दिए हैं। इससे हैंड्सफ्री कॉलिंग भी की जा सकती है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये पूरी तरह कम्फर्टेबल है।

2. USB चार्जिंग हब
कीमत: 750 रुपए

ये उन लोगों के लिए बेस्ट गिफ्ट है जिनके लैपटॉप में USB पोर्ट कम हैं। इस हब की मदद से आप लैपटॉप में एक साथ 4 USB डिवाइस जैसे माउस, कीबोर्ड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क का अन्य कनेक्ट कर सकते हैं। इस USB हब को नॉर्मल चार्जर के पावर एडॉप्टर में इस्तेमाल करके एक साथ कई स्मार्टफोन, टैबलेट या दूसरे USB डिवाइस को चार्ज सकते हैं।

3. शाओमी स्मार्ट LED बल्ब
कीमत: 1,299 रुपए

आप रोशनी से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं तब शाओमी का स्मार्ट LED बल्ब बेस्ट ऑप्शन है। इस बल्ब की खास बात है कि स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। ये एलेक्स और गूगल असिस्टेंट दोनों के साथ काम करता है। आप जरूरत के हिसाब से इसकी LED का कलर बदल सकते हैं। ये 10 वॉट का बल्ब है। इस बल्ब की लाइफ 11 साल है।

4. सैमसंग UV सैनेटाइजर
कीमत: 1,599 रुपए

सैनेटाइजर हमारी रोजाना की जरूरत का हिस्सा बन चुका है। गैजेट्स को सैनेटाइज करने के लिए भी मार्केट में कई तरह के बॉक्स आने लगे हैं। सैमसंग का 10W का USB UV सैनेटाइजर भी इसका हिस्सा है। इस बॉक्स से फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन जैसे कई गैजेट्स को सैनेटाइज कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी गैजेट को 10 मिनट के लिए बॉक्स में रखना होता है।

5. वनप्लस बुलेट वायरलेस इयरफोन
कीमत: 1,999 रुपए

आप जिसे गिफ्ट करना चाहते हैं वो म्यूजिक को पसंद करता है, तब उसके लिए वनप्लस बुलेट वायरलेस इयरफोन बेस्ट ऑप्शन है। ये सभी तरह के स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो जाता है। वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग में इससे 10 घंटे म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज होने के बाद ये 20 घंटे का बैकअप देता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें एक्स्ट्रा बास दिया है। इससे हैंड्सफ्री कॉलिंग भी कर सकते हैं।

6. पोर्ट्रोनिक्स डिजिटल पेपर
कीमत: 1,799 रुपए

पोर्ट्रोनिक्स पोर 796 पोर्टेबल ई-राइटर से पेपर की जरूरतें खत्म हो जाएगी। इसमें 10-इंच की बड़ी स्क्रीन दी है। ये ब्लैक थीम के साथ आती है जिससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता। इसके साथ स्टाइलश भी आता है। इस पर ऐप के जरिए नोट्स कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 1,799 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

7. जेब्रोनिक्स ब्लूटूथ स्पीकर
कीमत: 499 रुपए

म्यूजिक लवर्स के लिए जेब्रोनिक्स जेब-कंट्री ब्लूटूथ स्पीकर भी बेस्ट ऑप्शन है। ये पोर्टेबल स्पीकर आप अपनी साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं। किटी पार्टी में चार चांद लगा देता है। करीब 5 घंटे की चार्जिंग के बाद इससे 10 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ रेडियो, माइक्रो SD, पेन ड्राइव, ऑक्स जैसे ऑप्शन भी दिए हैं। इस प्रोडक्ट पर कंपनी 1 साल की वारंटी भी देती है।

नोट: इन सभी गैजेट्स की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ली गई है। अलग-अलग वेबसाइट या ऑफलाइन स्टोर पर इनकी कीमत में अंतर आ सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here